बांग्लादेश के सचिवालय में लगी आग

News Saga Desk

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के सेगुनबागीचा इलाके में बुधवार देर रात करीब 2 बजे सचिवालय में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग सबसे पहले सचिवालय की बिल्डिंग नंबर 7 में लगी थी। इसके बाद फैलती गई। आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग ने मौक पर 8 यूनिट भेज दी थी।

हालांकि आग को काबू में करने के लिए बाद में दमकल की 10 और यूनिट मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से 6 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।

दमकल की मीडिया सेल के अधिकारी शाहजहां शिकदर के मुताबिक दमकल विभाग को रात 1:52 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद 1:54 पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। आग पर सुबह 8:05 बजे काबू पा लिया गया।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More