बंगाल चुनाव: जीत की रणनीति पर BJP सक्रिय, झारखंड इकाई की मदद से फतह का तैयार प्लान

News Saga Desk  

रांची। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में भी कॉल सेंटर समेत दूसरे प्लेटफॉर्म बनाने का निर्देश दिया है। पिछले सप्ताह भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष ने रांची में बैठक की और संसाधनों पर चर्चा की। बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव पूर्व में झारखंड भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं।

पार्टी की योजना रांची और धनबाद में कॉल सेंटर बनाने की है। यहां से मतदाता संपर्क, प्रचार अभियान जैसे काम किए जाएंगे। रांची और धनबाद से सटे बंगाल के विधानसभा क्षेत्रों में बड़े नेताओं का कार्यक्रम और आने-जाने की व्यवस्था भी यहीं से की जाएगी। झारखंड भाजपा के बांग्लाभाषी कार्यकर्ताओं को भी इन क्षेत्रों में लगाया जाएगा। भारती घोष ने रांची में बांग्लाभाषी समुदाय से मुलाकात कर बंगाल में भाजपा के लिए समर्थन की मांग भी की है।

अगले साल मार्च में होने हैं बंगाल में चुनाव

बंगाल विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च के महीने में होने की संभावना है। ममता बनर्जी की सरकार पर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर भाजपा झारखंड में भी केंद्र तैयार कर रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में फैली हिंसा की वजह से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली झारखंड पहुंची थी। पिछले साल हुए झारखंड विधानसभा के चुनाव में बंगाल से भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रचार करने पहुंचे थे।


Read More News

प्रिंस खान गैंग के आरोपी रांची लाए गए: एयरपोर्ट रेस्टोरेंट फायरिंग और हत्या के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

राजधानी रांची के एयरपोर्ट इलाके के एक रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

Read More