News Saga Desk
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीता था। 3 जून को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से मात देकर ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। 18 सीजन में आरसीबी की यह ट्रॉफी थी।
इसके बाद फ्रेंचाइजी ने 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस जीत का जश्न मनाया था। खिताबी जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग घायल भी हुए थे फ्रेंचाइजी ने जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए 25-25 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। आरसीबी ने एक्स पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है।
11 मेंबर को खो दिया
फ्रेंचाइजी ने एक्स पर लिखा, “4 जून, 2025 को हमारा दिल टूट गया। हमने RCB परिवार के 11 मेंबर को खो दिया। वह सभी हमारा हिस्सा थे। वे हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को अद्वितीय बनाने वाली चीजों का हिस्सा थे। उनकी अनुपस्थिति हमेशा खलेगी।”
आरसीबी ने लिखा, “उनके जाने से जो जगह खाली हुई है, कोई भी सहातय उसकी भरपाई नहीं कर सकती। पहले कदम के रूप में और गहरे सम्मान के साथ, RCB ने उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपये की मदद दी है। यह सिर्फ आर्थिक मदद के तौर पर नहीं, बल्कि करुणा, एकता और निरंतर देखभाल के वादे के तौर पर है।”
𝗥𝗖𝗕 𝗖𝗮𝗿𝗲𝘀: 𝗢𝗳𝗳𝗶𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗔𝗻𝗻𝗼𝘂𝗻𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) August 30, 2025
Our hearts broke on June 4, 2025.
We lost eleven members of the RCB family. They were part of us. Part of what makes our city, our community & our team unique. Their absence will echo in the memories of each one of… pic.twitter.com/1hALMHZ6os
Dear 12th Man Army, this is our heartfelt letter to you!
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) August 28, 2025
𝗜𝘁’𝘀 𝗯𝗲𝗲𝗻 𝗰𝗹𝗼𝘀𝗲 𝘁𝗼 𝘁𝗵𝗿𝗲𝗲 𝗺𝗼𝗻𝘁𝗵𝘀 𝘀𝗶𝗻𝗰𝗲 𝘄𝗲 𝗹𝗮𝘀𝘁 𝗽𝗼𝘀𝘁𝗲𝗱 𝗵𝗲𝗿𝗲.
The Silence wasn’t Absence. It was Grief.
This space was once filled with energy, memories and moments that you… pic.twitter.com/g0lOXAuYbd
No Comment! Be the first one.