Bengaluru Stampede: हादसे के तीन महीने बाद RCB का मुआवजा ऐलान, मृतकों के परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

News Saga Desk

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीता था। 3 जून को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्‍स को 6 रन से मात देकर ट्रॉफी का सूखा खत्‍म किया था। 18 सीजन में आरसीबी की यह ट्रॉफी थी। 

इसके बाद फ्रेंचाइजी ने 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस जीत का जश्‍न मनाया था। खिताबी जश्न के दौरान स्‍टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग घायल भी हुए थे फ्रेंचाइजी ने जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए 25-25 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। आरसीबी ने एक्स पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

11 मेंबर को खो दिया

फ्रेंचाइजी ने एक्‍स पर लिखा, “4 जून, 2025 को हमारा दिल टूट गया। हमने RCB परिवार के 11 मेंबर को खो दिया। वह सभी हमारा हिस्सा थे। वे हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को अद्वितीय बनाने वाली चीजों का हिस्सा थे। उनकी अनुपस्थिति हमेशा खलेगी।”

आरसीबी ने लिखा, “उनके जाने से जो जगह खाली हुई है, कोई भी सहातय उसकी भरपाई नहीं कर सकती। पहले कदम के रूप में और गहरे सम्मान के साथ, RCB ने उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपये की मदद दी है। यह सिर्फ आर्थिक मदद के तौर पर नहीं, बल्कि करुणा, एकता और निरंतर देखभाल के वादे के तौर पर है।”


Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More