बिहार को बड़ी राहत: 217 रेलवे फाटकों पर बनेंगे ओवर ब्रिज, पूरी लागत उठाएगी केंद्र सरकार

News Saga Desk

बिहार में रेलवे फाटकों पर जाम और लंबा इंतजार अब जल्द ही बीते दिनों की बात बनने वाला है। राज्य भर में मुख्य सड़कों पर पड़ने वाले करीब 217 रेलवे फाटकों पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाए जाने की योजना को रेलवे मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। खास बात यह है कि इन सभी परियोजनाओं की पूरी लागत केंद्र सरकार वहन करेगी।

जानकारी के अनुसार, इस दिशा में केंद्र सरकार ने कवायद तेज कर दी है। इससे पहले वर्ष 2019 में बिहार सरकार और रेल मंत्रालय के बीच आरओबी निर्माण को लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। उस समय राज्य में 44 रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया था, जिसमें निर्माण लागत का कुछ हिस्सा बिहार सरकार को भी वहन करना था।

एमओयू के तहत 44 आरओबी में से 35 का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और 9 का निर्माण बिहार राज्य पथ निर्माण निगम के माध्यम से किया जाना था। इनमें से 41 ओवर ब्रिज के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शेष तीन के लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है। अब इसी क्रम में राज्य में 217 नए आरओबी और आरयूबी के निर्माण की योजना पर मुहर लग गई है।

रेल मंत्रालय के इस फैसले से बिहार में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे फाटकों पर बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी और सड़क परिवहन अधिक सुगम होगा। इसके साथ ही रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भी यह कदम अहम माना जा रहा है। राज्य के कई जिलों में नई रेलवे लाइन बिछाने का काम भी चल रहा है, जिससे जिलों के बीच संपर्क और बेहतर हो सकेगा।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More