News Saga Desk
सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने रोमांचक अंत तक पहुंच चुका है। 15 हफ्तों तक गरमागरम बहसों, इमोशनल मोमेंट्स और गेम पलट देने वाली रणनीतियों से भरे इस सीजन का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को प्रसारित होगा। दर्शकों को न केवल विजेता का ऐलान देखने को मिलेगा बल्कि कई धमाकेदार परफॉरमेंस और स्टार गेस्ट भी शो में रंग जमाएंगे।
कब और कहां देखें फिनाले?
- फिनाले 7 दिसंबर, रात 9 बजे से शुरू होगा।
- यह जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा।
- इससे पहले एपिसोड्स जियोहॉटस्टार पर 9 बजे और कलर्स पर 10:30 बजे आते थे, लेकिन फिनाले के लिए समय में बदलाव किया गया है।
टॉप 5 फाइनलिस्ट
18 प्रतियोगियों की शुरुआत से गुजरकर अब केवल 5 कंटेस्टेंट फाइनल में पहुंच चुके हैं—
- गौरव खन्ना
- तान्या मित्तल
- प्रनीत मोरे
- फराहाना भट
- अमाल मलिक
फिनाले नाइट में पिछले सभी प्रतिभागी भी मंच पर लौटेंगे, जिससे माहौल और भी ग्लैमरस होगा।
फिनाले में कार्तिक–अनन्या की धांसू परफॉर्मेंस
ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आएंगे। दोनों अपनी आने वाली फिल्म “तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी” का प्रमोशन करेंगे।
यह फिल्म निर्देशक समीर विदवान्स की रोमांटिक कॉमेडी है और कार्तिक–करण जौहर की सालों बाद पहली कोलैबोरेशन भी।
फिल्म का मुकाबला निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस से होगा, जिसमें अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में हैं। इसे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म माना जा रहा है।
No Comment! Be the first one.