News Saga Desk
बिहार | मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने आज ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित ‘बिहार एआई समिट-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य में तकनीकी विकास और डिजिटल परिवर्तन को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को एआई हब के रूप में विकसित किया जाएगा और इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही एआई पॉलिसी लेकर आएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सके।

उन्होंने कहा कि एआई आने वाले समय में जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहा है और इसके माध्यम से बिहार देश के अग्रणी विकसित राज्यों की सूची में शामिल होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वर्तमान में भारत के करीब 120 करोड़ लोग मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं, जो डिजिटल विस्तार की बड़ी तस्वीर को दर्शाता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘सहयोग पोर्टल’ में एक विशेष सेक्शन बनाया जाए, जहां लोग बिहार के विकास और समृद्धि के लिए अपने सुझाव दे सकें, ताकि जनभागीदारी को और मजबूत किया जा सके।
No Comment! Be the first one.