बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित: स्ट्रीम वाइज टॉपर्स और अंक देखें

News Saga Desk

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया है। साथ ही बोर्ड ने राज्यभर के मेधावी छात्रों की टॉपर्स लिस्ट भी साझा की है। इसके तहत स्ट्रीम वाइज टॉपर्स की सूची भी छात्रों और अभिभावकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे चेक करें

सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in
पर जाएं।

होमपेज पर Bihar Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।

सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर रखें।

ऑनलाइन मार्कशीट में छात्रों के विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की जानकारी दी जाती है। ध्यान दें कि यह प्रोविजनल मार्कशीट होती है, और असली मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से मिलेगी।

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स की सूची

साइंस स्ट्रीम:
इस बार समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक (96.20%) हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की साक्षी और नवादा की सपना रही हैं।

आर्ट्स स्ट्रीम:
गया के निशु ने 479 अंक (95.8%) के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

बिहार बोर्ड की ओर से टॉपर्स को सम्मानित करने के साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More