Bihar Cabinet Meeting: रोजगार और पलायन पर बड़े फैसलों की तैयारी, नीतीश सरकार आज लेगी अहम निर्णय

News Saga Desk

Bihar Cabinet: बिहार में नई बनी नीतीश कुमार सरकार आज मंगलवार को पटना में अपनी पहली कैबिनेट बैठक करने जा रही है. इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सरकार अपने प्रमुख चुनावी वादे—रोजगार सृजन और पलायन पर रोक—को अमल में लाने की दिशा में शुरुआती मंजूरी दे सकती है। विधानसभा चुनाव के दौरान NDA ने युवाओं को रोजगार और राज्य में अवसर बढ़ाने को शीर्ष प्राथमिकता बताया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत सभी 26 मंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट विशेष विधानसभा सत्र बुलाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे सकती है।

विशेष सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट

संभावित विशेष सत्र को देखते हुए पटना जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। DM ने जिले, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारियों व तकनीकी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। यह आदेश सत्र की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

मंत्रियों ने संभाला विभाग

नई सरकार बनते ही मंत्री अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभालने में जुट गए हैं,

  • बिजेंद्र यादव — शराबबंदी विभाग
  • सुरेंद्र मेहता — पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
  • संजय सिंह टाइगर — श्रम संसाधन विभाग
  • विजय कुमार सिन्हा — राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

वहीं इससे पहले शनिवार को भी कई मंत्रियों ने पदभार ग्रहण किया था,

  • दीपक प्रकाश कुशवाहा — पंचायती राज
  • अशोक चौधरी — ग्रामीण कार्य विभाग
  • श्रेयंसी सिंह — आईटी विभाग

नई सरकार की यह पहली कैबिनेट बैठक संकेत दे रही है कि रोजगार, प्रशासनिक सख्ती और कानून-व्यवस्था पर फोकस के साथ कामकाज तेज़ी से शुरू हो गया है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More