बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण की 122 सीटों पर सियासी संग्राम तेज

NEWS SAGA DESK

पटन। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अब सभी राजनीतिक दलों का ध्यान दूसरे चरण की 122 सीटों पर केंद्रित हो गया है, जहां 11 नवंबर को वोटिंग होगी।

दूसरे चरण के चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज औरंगाबाद व भभुआ में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिवहर में समाहरणालय मैदान में जनसभा करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पुरनहिया और ललन सिंह डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे।

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस चरण में मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच सीधा होगा। हालांकि, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में जुटी है।

दूसरे चरण में मतदान वाल्मीकिनगर से लेकर चकाई तक 122 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। इनमें सीमांचल, मिथिलांचल, मगध और भोजपुर क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। प्रमुख क्षेत्रों में बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, गया, औरंगाबाद और नवादा जैसी सीटें शामिल हैं।

दूसरे चरण के मतदान के बाद बिहार चुनाव का सियासी पारा और चढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि यह चरण राज्य के कई राजनीतिक रूप से अहम जिलों में होने वाला है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More