बिहार में ठंड का डबल अटैक, कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट

News Saga Desk

बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए अगले 48 घंटों का अलर्ट जारी करते हुए कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात के तापमान में बहुत अधिक अंतर नहीं रह गया है, जिससे ठंड का असर और तीव्र हो गया है। अगले दो दिनों तक ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 जनवरी को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, सुपौल, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं 12 जनवरी को अररिया, सुपौल, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी दी गई है। इस दौरान घने कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा।

अगले कुछ दिनों का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि हिंद महासागर में बन रही मौसमी परिस्थितियों, जेट स्ट्रीम के प्रभाव और हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण बिहार में ठंड का यह दौर जारी है। इसके चलते अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है और कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।

शुक्रवार को ऐसा रहा मौसम

शुक्रवार को बिहार के कई इलाकों में बर्फीली हवाएं चलीं। बक्सर और मुंगेर में भीषण कोल्ड डे दर्ज किया गया, जबकि छपरा, पटना, फारबिसगंज, सहरसा, दरभंगा और अरवल में भी कोल्ड डे की स्थिति रही। दक्षिण-पश्चिम बिहार में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम दृश्यता 40 मीटर वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में रिकॉर्ड की गई।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More