बिहार विधान परिषद उपचुनाव का ऐलान 1 से 8 जून तक दाखिल होंगे नामांकन

News Saga Desk

बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 1 जून से 8 जून 2026 के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इस उपचुनाव को लेकर राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू हो गया है।

यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अब इस सीट पर विधानसभा कोटे से निर्वाचन कराया जाएगा | नामांकन पत्रों की जांच के बाद 11 जून तक नाम वापस लेने की अनुमति होगी। एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून से पहले संपन्न कर ली जाएगी। यह सीट विधानसभा कोटे से विधान परिषद के लिए भरी जा रही है और इसका कार्यकाल 6 मई 2030 तक रहेगा। उपचुनाव के जरिए इस रिक्त स्थान को भरा जाएगा।  पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे। राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे पूरी संभावना जताई जा रही है कि इस सीट से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More