झारखंड में वित्तीय अव्यवस्था पर बीजेपी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप कहा – बजट बड़ा, लेकिन खर्च कम

News Saga Desk

झारखंड की वित्तीय स्थिति को लेकर सियासत गरमाई हुई है, बता दें की भारतीय जनता पार्टी यानि (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार संसाधनों की कमी का रोना रोती है, लेकिन जो पैसा उपलब्ध है, उसका भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।

बजट तो बड़ा, लेकिन वास्तविक खर्च कम

प्रतुल शाहदेव ने बताया कि वर्ष 2025-26 का बजट लगभग 1.45 लाख करोड़ रुपये था, लेकिन सरकार केवल करीब 1.23 लाख करोड़ रुपये ही खर्च कर सकी। उन्होंने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि योजना बनाने और उसे जमीन पर उतारने में सरकार कमजोर है।

15 प्रतिशत बजट न खर्च होना बड़ा सवाल

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि लगभग 15 प्रतिशत बजट खर्च ही नहीं हुआ, जो केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि आम लोगों पर प्रत्यक्ष असर डालने वाला गंभीर मुद्दा है। उन्होंने इसे जनता के साथ अन्याय करार दिया।

कई विभागों में अधूरा खर्च

शाहदेव ने कहा कि स्कूली शिक्षा, पंचायती राज, नगर विकास, कृषि और स्वास्थ्य जैसे अहम विभागों में केवल 50 से 70 प्रतिशत बजट खर्च हुआ। उनका कहना था कि जब इन क्षेत्रों में पूरा पैसा खर्च नहीं होगा, तो विकास के काम कैसे आगे बढ़ेंगे।

जनता, कर्मचारी और पेंशनभोगी परेशान

प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही का सीधा असर जनता पर पड़ रहा है। पेंशन समय पर नहीं मिल रही है और कर्मचारियों के वेतन में देरी हो रही है। उनका कहना है कि यह सब सरकार की गलत प्राथमिकताओं का नतीजा है।

केंद्र के पैसे का भी सही उपयोग नहीं

उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाले संसाधनों का भी सही इस्तेमाल नहीं हो रहा, और बाद में राज्य सरकार वित्तीय संकट का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करती है।

सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप

शाहदेव ने कहा कि सरकार का रवैया दोहरा है: एक तरफ संसाधनों की कमी की शिकायत, और दूसरी तरफ उपलब्ध बजट का सही उपयोग नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि योजनाएं समय पर लागू होतीं और बजट का पूरा इस्तेमाल होता, तो राज्य की वित्तीय और विकास स्थिति बेहतर होती।

प्रतुल शाहदेव ने यह भी कहा कि सरकार के पास न स्पष्ट सोच है और न ठोस इच्छाशक्ति, जिसका असर झारखंड के विकास और आम लोगों पर पड़ रहा है।

Read More News

झारखंड इस्पात प्लांट हादसा: श्रम मंत्री ने फर्नेस ब्लास्ट पर प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार, दिए जांच के निर्देश

रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में हुए हादसे को लेकर राज्य के श्रम मंत्री संजय यादव...

ट्रंप का बड़ा ऐलान: युद्धविराम को विश्व शांति के लिए बड़ा दिन बताया, बोले-होर्मुज में तैनात रहेगा अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह विश्व शांति के लिए...

TMC उम्मीदवार लवली मैत्रा का विवादित पोस्ट: हैशटैग में दिखा बांग्लादेश, बंगाल में गरमाता सियासी माहौल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस यानि (TMC) उम्मीदवार लवली मैत्रा का...

Read More