BJP का हमला तेजस्वी पर: “क्रेडिट चोर” बताकर जारी किया पोस्टर, RJD ने कहा- जुमलों से कब बाहर निकलेंगे?

News Saga Desk

पटना। बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच सत्ता और विपक्ष के बीच पोस्टर वार के साथ एक-दूसरे पर हमले जारी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने ऑफिशियल पेज पर एक पोस्टर लगाते हुए तेजस्वी को क्रेडिट चोर बताया है। इस पोस्ट में बीजेपी ने कहा है बिहार के लोग मस्त, क्रेडिट चोर तेजस्वी पस्त।

पोस्टर में बीजेपी ने बिहार सरकार की ओर से किए गए बड़ी घोषणाओं को शामिल किया है। बीजेपी ने बताया है कि बिहार सरकार ने एक करोड़ रोजगार, 1100 पेंशन, 125 यूनिट बिजली फ्री के साथ-साथ 35% महिला आरक्षण देने की बड़ी घोषणा की है। बिहार सरकार के इन तमाम बड़े फैसलों का क्रेडिट तेजस्वी यादव लेने की कोशिश कर रहे हैं।

तेजस्वी ने गाने के जरिए बीजेपी को दिया जबाव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी और बीजेपी को जवाब देते हुए तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा है कि ‘मोदी जी और मोदी जी आदरणीय मोदी जी आपके झूठ और जंगलों से तंग आकर बिहार वासियों ने आपको यह गाना समर्पित किया है।’

जो गाना तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर डाला है उसमें एक महिला मोतिहारी के लोगों से किए गए वादों को याद दिलाते हुए गाना गा रही है। गाने के बोल हैं ‘मोतिहारी की चाय फीकी है वह मोदी जी चीनी मिल अपने लगवाए नहीं वह मोदी जी।’

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर पलटवार किया।

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर पलटवार किया।

लालू प्रसाद यादव ने भी पीएम मोदी पर बोला हमला

लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के मोतिहारी दौरे के बाद सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि जुमला सुनने बिहार का मतदाता सूची में फिर फिर करने के बाद आओगे, बिहार हेरा फेरी तो होने देगी नहीं। सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट में लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी की तस्वीर डालते हुए लिखा है कि जुमला सुनने फिर कब आओगे।’


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More