घरेलू विवाद में बेटे को ले तालाब में कूदी मां

News Saga Desk

बोकारो। एक महिला ने अपने 8 माह के बेटे को लेकर बनसिमली गांव के तालाब में छलांग लगा दी। घटना रविवार की है। इस दौरान तालाब में स्नान कर रहे ग्रामीणों ने मां और बच्चे को तालाब के गहरे पानी से बाहर निकाला। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

बालीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला लक्ष्मी उर्फ राजबाला देवी (38) को बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर किया गया। जहां महिला की स्थिति नाजुक है, उसका सीसीयू में इलाज चल रहा है।

महिला रिहायशी इलाके को-ऑपरेटिव कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है राजबाला देवी संजय सिंह की पत्नी है। बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को अभी तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है। महिला डिप्रेशन में बताई जा रही है। महिला का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था। रविवार को पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ, इसके बाद महिला ने बच्चे के साथ सुसाइड की योजना बनाई।

वह फिलहाल अपने पति के साथ ही रहती थी। वहीं, महिला की दो बेटियां भी हैं, दो बेटियों के बाद बेटा हुआ था। महिला का मायका बिहार के आरा अमनौर थाना क्षेत्र में है। जहां सूचना दे दी गई है। महिला के होश में आने और उसके मायके वालों के यहां पहुंचने पर ही घटना के कारणों का पता लग पाएगा। इस बारे में महिला के पति से बात करने की कोशिश की गई पर वे कुछ भी बताने से मना कर दिया।

Read More News

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला...

Read More