इंडियन आर्मी ने LoC पर 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया,

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। इनमें 2-3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि घटना 4 फरवरी की रात हुई, जब LoC के पास घुसपैठ की कोशिश की गई। सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास यह घटना हुई। घुसपैठियों का मकसद भारतीय पोस्ट को निशाना बनाना था। भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) पर हमला किया, यह टीम क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन में माहिर होती है।

आतंकवादी अलबद्र ग्रुप के हो सकते हैं

सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में जो आतंकवादी मारे गए वो अलबद्र ग्रुप के मेंबर्स हो सकते हैं। घुसपैठ की यह कोशिश तब की गई है, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कह चुके हैं कि हम भारत के साथ सभी मसले बातचीत के जरिए सुलझाएंगे।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More