राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक  में छोटे  व्यापारियों  के  मुद्दे पर हुई चर्चा

News Saga Desk

नई दिल्ली। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी की अध्यक्षता में नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में 11 फरवरी को बोर्ड की 5वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोर्ड ने छोटे व्यापारियों के कल्याण के लिए प्रमुख सुझावों और अभ्यावेदनों पर चर्चा की।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान एनटीडब्ल्यूबी के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी ने बोर्ड के उद्देश्यों को पूर्ण करने और छोटे व्यापारियों और एमएसएमई के कल्याण के लिए केंद्रीय बजट 2025-26 में केंद्र सरकार द्वारा की गई प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदस्यों और व्यापार संघों से प्राप्त अभ्यावेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित मंत्रालयों तथा विभागों के ध्यान में लाया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान खुदरा व्यापार से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जागरुकता और पहुंच में सुधार के लिए सदस्यों से सुझाव और जानकारी मांगी गई और बोर्ड के सदस्यों से प्राप्त प्रमुख सुझावों तथा अभ्यावेदनों पर चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख कार्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में व्यापार संघों और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्र सरकार द्वारा नामित गैर-सरकारी सदस्यों के साथ-साथ भारत सरकार के नौ मंत्रालयों और विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले पदेन सदस्यों ने भाग लिया।


असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...

April 1, 2026

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More