समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 23 मार्च से नीतीश कुमार शुरू करेंगे 5.0
News Saga Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित ‘समृद्धि यात्रा’ का चौथा चरण आज समाप्त हो गया है। अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने गया और औरंगाबाद जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। समृद्धि यात्रा 4.0 के समापन के बाद अब इसके अगले चरण का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जिससे प्रशासनिक और सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दो दिन के विश्राम के बाद 23 मार्च से समृद्धि यात्रा 5.0 की शुरुआत करेंगे। इस चरण में भी विकास कार्यों की मॉनिटरिंग और जनता से सीधे संवाद पर खास फोकस रहेगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 23 मार्च को जहानाबाद और अरवल, 24 मार्च को कैमूर और रोहतास, 25 मार्च को भोजपुर और बक्सर, जबकि 26 मार्च को मुख्यमंत्री अपने गृह जिला नालंदा का दौरा करेंगे। इसके बाद पटना में समापन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस पूरी यात्रा की सबसे खास बात ‘जन संवाद’ कार्यक्रम है, जिसके जरिए मुख्यमंत्री सीधे आम लोगों से जुड़ रहे हैं। इससे जहां सरकार को जमीनी फीडबैक मिल रहा है, वहीं जनता को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का मौका भी मिल रहा है।
मुजफ्फरपुर हिंसा केस: थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID जांच शुरू
मुजफ्फरपुर: जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनी गांव में हुई हिंसक घटना और मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
जेल से बाहर आयेंगे विधायक अनंत सिंह,पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत
मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. अब अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आयेंगे.
पालीगंज में बालू माफियाओं का आतंक, पुलिस पर हमला, फायरिंग से मचा हड़कंप
बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और बालू माफियाओं के बीच टकराव की घटना सामने आई है। रानी तालाब थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया,
JDU अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल घोषित, पार्टी में नीतीश कुमार की फिर से अध्यक्ष बनने की संभावना तेज
पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च, नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च, और नाम वापसी का अवसर 24 मार्च निर्धारित किया गया है।
पूर्वी चंपारण में STF की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, एक जवान शहीद
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र स्थित रामडीहा गांव में सोमवार देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया, जबकि एक जवान शहीद हो गया।
बिहार में भीषण गर्मी का अलर्ट: अप्रैल-जून में हीट वेव की चेतावनी, सरकार एक्शन मोड में
पटना: बिहार में इस वर्ष अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक कर विभिन्न विभागों के साथ एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
“यह मेरा आखिरी चुनाव है, अब बच्चे लड़ेंगे” – वोट देने पहुंचे अनंत सिंह का बड़ा बयान
पटना: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए आज मतदान जारी है। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जेडीयू), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (जेडीयू)
समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय और शेखपुरा जिलों का करेंगे भ्रमण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में आज बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और समीक्षा करेंगे।
बिहार की राजनीति में नया मोड़: चिराग पासवान को CM बनाने की मांग, अगला मुख्यमंत्री कौन ?
बिहार की राजनीति इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में है। विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीनों बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की और नीतीश कुमार ने दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली