भागलपुर-मुंगेर गंगा मरीन ड्राइव को लेकर बड़ी राहत, साइट शिफ्ट करने पर सीएम से मिली सहमति

News Saga Desk

भागलपुर से मुंगेर तक प्रस्तावित गंगा मरीन ड्राइव परियोजना को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मरीन ड्राइव के साइट सेलेक्शन से जुड़ी समस्या के समाधान को लेकर सुलतानगंज के विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर औपचारिक आवेदन सौंपा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

40 मीटर उत्तर दिशा में साइट ट्रांसफर का प्रस्ताव

विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने बताया कि जिस स्थान पर गंगा मरीन ड्राइव का निर्माण प्रस्तावित है, उसे लगभग 40 मीटर उत्तर दिशा में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परियोजना के निर्माण के दौरान किसी भी परिवार का घर प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा में स्थानीय लोगों की जरूरतों और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया, जिस पर समाधान का भरोसा दिलाया गया है।

अधिकारियों से भी हुई बातचीत

विधायक ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने मुख्य सचिव दीपक कुमार और पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव कपिल देव से भी बातचीत की है। सभी संबंधित अधिकारियों की ओर से यह आश्वासन मिला है कि परियोजना को इस तरह से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे किसी का आशियाना न उजड़े और जनहित पूरी तरह सुरक्षित रहे।

पक्की सीढ़ी घाट परियोजना का मुद्दा भी उठा

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने सुलतानगंज में गंगा रीवर फ्रंट की तर्ज पर प्रस्तावित पक्की सीढ़ी घाट परियोजना का मुद्दा भी उठाया। इस पर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने वित्त विभाग के मुख्य सचिव आनंद किशोर से चर्चा कर जल्द समाधान की दिशा में पहल की है।

मरीन ड्राइव और रीवर फ्रंट से विकास को मिलेगी गति

विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि गंगा मरीन ड्राइव और गंगा रीवर फ्रंट परियोजनाएं सुलतानगंज के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएंगी। इनसे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए गंगा रीवर फ्रंट की तर्ज पर पक्की सीढ़ी घाट का निर्माण मेला शुरू होने से पहले प्रारंभ करने की योजना है, जिससे लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं को गंगा स्नान में सुविधा मिल सकेगी।

Read More News

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

Read More