अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, तीन तस्कर गिरफ्तार
बेतिया | अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए बेतिया पुलिस ने शनिवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की। रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर लारियां जिरिया माई स्थान के पास छोटी नहर के समीप छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने 15 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
रोहतास-कैमूर की सभी सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी एनडीए : सम्राट चौधरी
पटना | बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा बिहार की जनता एकबार फिर प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार बनाने के लिए तैयार है। जनता के आशीर्वाद से हम रोहतास-कैमूर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर विजयी होंगे और एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाने के लिए तैयार है।
नेपाल में रह रहे भारतीय करेंसी एक्सचेंज मामले में हो जाएं सावधान,अररिया के दो युवक जाली नोटों के कारोबार के मामले में सीमा पार गिरफ्तार
अररिया | त्योहार के समय में नेपाल में रह रहे प्रवासी भारतीय नागरिक दीपावली छठ पर्व को मनाने अपने अपने गांव को लौट रहे हैं। गांव लौटने के क्रम में भारत नेपाल सीमा पर नेपाली करेंसी को भारतीय करेंसी में बदल कर वह गांव पहुंचते हैं। नेपाल से आ रहे प्रवासी भारतीय मनी एक्सचेंज काउंटर के साथ साथ आसपास के दुकान से सहजता के अनुरूप अपनी गाढ़ी कमाई को नेपाली मुद्रा से भारतीय मुद्रा में बदल रहे हैं।
बिहार अब ‘जंगलराज’ नहीं, ‘विकासराज’ की पहचान बन चुका है : मानिक साहा
पटना | बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत तय है। चंपारण की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भी राजग के उम्मीदवार विजयी होंगे और प्रदेश में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा ने शनिवार को यह दावा किया है।
मोतिहारी पुलिस ने धनतेरस पर 54 लोगो के चेहरो पर लौटाई मुस्कान
पूर्वी चंपारण | पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत शनिवार को धनतेरस के अवसर पर 54 लोगों के चेहरे मुस्कान लौटाई है।पुलिस ने उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए है।सभी मोबाइल पुलिस लाइन सभागार में आयोजित विशेष शिविर में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की उपस्थिति में उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।
बिहार चुनाव में अजब घटना: मंत्री जयंत राज सिर्फ 1 मिनट लेट पहुंचे, नामांकन हुआ रद्द
बांका बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक दिलचस्प घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया। भवन निर्माण मंत्री और जदयू उम्मीदवार जयंत राज शुक्रवार को सिर्फ एक मिनट की देरी से पहुंचे और इसी वजह से अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सके।
बिहार के सारण में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हाहाकार: एक की मौत, नौ लोग गंभीर रूप से झुलसे
सारण। धनतेरस की खुशियां बिहार के सारण जिले में मातम में बदल गईं, जब मढ़ौरा थाना क्षेत्र के वाजिद भरहों गांव में शुक्रवार देर शाम गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं।
बिहार चुनाव में अनोखा समीकरण: एक ही परिवार के तीन सदस्य, दो पार्टियों से मैदान में – भूमिहार राजनीति में नई हलचल
जहानाबाद। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जहानाबाद जिले से एक दिलचस्प राजनीतिक समीकरण सामने आया है। पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार के परिवार के तीन सदस्य अलग-अलग टिकट पर चुनावी मैदान में हैं — और वह भी दो अलग-अलग पार्टियों से। राजनीतिक हलकों में इसे भूमिहार वोट बैंक को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
28 साल पुराने बबलू श्रीवास्तव हत्याकांड में सूरजभान सिंह और मुन्ना शुक्ला बरी, हाजीपुर कोर्ट का बड़ा फैसला
पटना। बिहार की सियासत से जुड़े दो बाहुबली नेताओं—पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और पूर्व विधायक विजय कुमार उर्फ मुन्ना शुक्ला—को 28 साल पुराने बबलू श्रीवास्तव हत्याकांड में बड़ी राहत मिली है। हाजीपुर की अदालत ने सबूतों के अभाव में दोनों को बाइज्जत बरी कर दिया है।
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-प्रियंका से लेकर पप्पू यादव तक शामिल
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होते ही कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के बड़े नेताओं को शामिल किया है, जो आगामी दिनों में पूरे बिहार में प्रचार की कमान संभालेंगे।