बिहार की राजनीति में एक युग का हुआ अंत ! आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
बिहार की राजनीति में सोमवार को एक अहम मोड़ आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। 16 मार्च 2026 को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद उन्होंने उच्च सदन जाने का निर्णय लिया है।
सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार
सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के मेले के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें की, परिवार के साथ मेला देखने गई 12 वर्षीय छात्रा के साथ एक मनचले युवक ने दुष्कर्म कर दिया।
रोहतास में थार वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर घायल
बिहार के रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र में बुधवार को डेहरी-बिक्रमगंज मार्ग पर एक अनियंत्रित थार वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है।
छठ घाट का स्तूप क्षतिग्रस्त, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-727 किया जाम
पश्चिम चंपारण (बगहा): जिले के लौरिया प्रखंड अंतर्गत बसवरिया पराऊटोला पंचायत के ठाकुर टोला गांव में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा छठ घाट पर बने स्तूप को क्षतिग्रस्त किए जाने से मंगलवार सुबह ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
अनंत सिंह की रिहाई के बाद 50 किमी रोड शो, हत्याकांड में खुद को बताया निर्दोष
पटना: अनंत सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक अनंत सिंह ने करीब 50 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो निकाला
पटना में चैती छठ की धूम: आज पहला अर्घ्य, घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं की पूरी तैयारी
पटना: चैती छठ महापर्व के अवसर पर मंगलवार को यानि आज व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसको लेकर पटना सहित पूरे प्रदेश में नदी, तालाब और विभिन्न छठ घाटों पर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित: स्ट्रीम वाइज टॉपर्स और अंक देखें
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया है। साथ ही बोर्ड ने राज्यभर के मेधावी छात्रों की टॉपर्स लिस्ट भी साझा की है।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026: नाम या रोल नंबर से अपना रिजल्ट ऐसे चेक करें
बिहार बोर्ड (BSEB) के 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। BSEB इंटर रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1:30 बजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे, जिससे कई बार साइट स्लो या क्रैश भी हो सकती है।
पटना चैती छठ 2026: ट्रैफिक बंद, अटल पथ और मरीन ड्राइव सहित कई इलाकों में वाहनों की एंट्री पर रोक
आज चैती छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजा होगी। इसके बाद 24 मार्च को शाम और 25 मार्च को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पटना नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने 24 और 25 मार्च
समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 23 मार्च से नीतीश कुमार शुरू करेंगे 5.0
News Saga Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित ‘समृद्धि यात्रा’ का चौथा चरण आज समाप्त हो गया है। अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने गया और औरंगाबाद जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। समृद्धि यात्रा 4.0 के समापन के बाद अब इसके अगले चरण का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जिससे प्रशासनिक और सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दो दिन के विश्राम के बाद 23 मार्च से समृद्धि यात्रा 5.0 की शुरुआत करेंगे। इस चरण में भी विकास कार्यों की मॉनिटरिंग और जनता से सीधे संवाद पर खास फोकस रहेगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 23 मार्च को जहानाबाद और अरवल, 24 मार्च को कैमूर और रोहतास, 25 मार्च को भोजपुर और बक्सर, जबकि 26 मार्च को मुख्यमंत्री अपने गृह जिला नालंदा का दौरा करेंगे। इसके बाद पटना में समापन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस पूरी यात्रा की सबसे खास बात ‘जन संवाद’ कार्यक्रम है, जिसके जरिए मुख्यमंत्री सीधे आम लोगों से जुड़ रहे हैं। इससे जहां सरकार को जमीनी फीडबैक मिल रहा है, वहीं जनता को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का मौका भी मिल रहा है।