नरपतगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी देवंती यादव ने दाखिल किया नामांकन
फारबिसगंज | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी देवंती यादव ने शुक्रवार को नरपतगंज विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। देवंती यादव ने अपना पर्चा फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय में संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जमा किया। नामांकन के समय उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिसके लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर के.सी.टी.सी. कॉलेज में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन
पूर्वी चंपारण | रक्सौल के.सी.टी.सी. कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा शुक्रवार को “अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस एवं सतत विकास लक्ष्य के अवसर पर एक दिवसीय विशिष्ट व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद बैठा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
रक्सौल स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 466 बोतल नेपाली शराब बरामद
पूर्वी चंपारण | दीपावली, छठ पर्व और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रक्सौल रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई की।
अमित शाह ने बिहार दौरे पर की नीतीश कुमार से बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर करीब 20 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एनडीए की चुनावी तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की। यह बैठक उस समय हुई जब सीटों का बंटवारा पहले ही हो चुका था।
छपरा से उतरे खेसारीलाल यादव, तेजस्वी के साथ थाम लिया लालटेन का दामन — बोले, “बिहार के बच्चों को देना है बेहतर भविष्य”
बिहार विधानसभा चुनाव में अब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव भी सियासत के मैदान में उतर चुके हैं। बीती रात पटना स्थित राबड़ी आवास पर उन्होंने अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने खुद उन्हें पार्टी का सिंबल सौंपते हुए कहा कि खेसारीलाल जैसे लोकप्रिय चेहरे के आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
‘विकास बनाम बुर्के की शरारत’, योगी आदित्यनाथ ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना
दानापुर | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार चुनाव में उतर चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने दानापुर में भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने बुर्के पर बहस शुरू कर दी है। ये फर्जी पोलिंग के पक्ष में हैं जो लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती है।
4 लाख 30 हजार रुपए व दो अवैध वाईक के साथ पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार
नवादा | जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में अबतक सैकड़ों साइबर ठगों की गिरफ्तारी व पुलिसिया कारवाई के बावजूद इलाके के विभिन्न गांवों में ठगी का मामला जोरों पर है।
RLM ने जारी की चार उम्मीदवारों की सूची, सासाराम से कुशवाहा की पत्नी को टिकट
NDA में सीट बंटवारे को लेकर उठे विवाद के बीच Rashtriya Lok Samta Party (RLM) ने चार उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अपना गठबंधन तोड़ सकते हैं। लेकिन अमित शाह से मुलाकात के बाद अब पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
Bihar चुनाव 2025: चिराग पासवान की LJP(R) ने जारी की 14 उम्मीदवारों की सूची
पटना। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राजद) LJP(R) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची बुधवार को जारी कर दी है। इस सूची में पहला नाम पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी का शामिल है।
Bihar चुनाव 2025: JDU ने जारी की दूसरी उम्मीदवारों की सूची, 44 प्रत्याशियों पर लगी मुहर
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने गुरुवार को अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में 44 प्रत्याशी शामिल हैं, जिससे पार्टी 101 सीटों पर पूरी तरह चुनावी तैयारी में है। इससे पहले बुधवार को JDU ने पहली सूची में 57 नाम घोषित किए थे।