बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 22 उम्मीदवारों को मिला टिकट
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्हें पार्टी की ओर से चुनाव सिंबल भी प्रदान कर दिए गए हैं। इसके साथ ही महागठबंधन में सीट बंटवारे पर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
RLJP को बड़ा झटका: सूरजभान सिंह ने छोड़ा पारस का साथ, तेजस्वी की मौजूदगी में RJD में शामिल
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देकर राजद का दामन थाम लिया। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में सूरजभान ने मंगलवार रात राबड़ी आवास पहुंचकर राजद की सदस्यता ग्रहण की। सूरजभान सिंह के पार्टी छोड़ने को पशुपति पारस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वे RLJP के प्रमुख चेहरे और प्रभावशाली नेता माने जाते थे। इस्तीफे के बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से परहेज़ किया। सूत्रों के अनुसार, अब सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें राजद का चुनाव चिन्ह (सिंबल) भी मिल गया है और वे आज ही नामांकन दाखिल करेंगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सूरजभान के राजद में शामिल होने से महागठबंधन को मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक समीकरण का लाभ मिल सकता है।
अमौर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, विकास की राह पर अब भी कई चुनौतियाँ
पूर्णिया | वर्ष 1977 में अस्तित्व में आई अमौर विधानसभा सीट ने अब तक 11 विधायकों को विधानसभा भेजा है, लेकिन क्षेत्र की तस्वीर आज भी नहीं बदली है।
विश्व छात्र दिवस पर क्विज आयोजित
भागलपुर | विश्व छात्र दिवस पर बुधवार को जिले के मध्य विद्यालय जगदीशपुर तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में बच्चों के बीच क्विज के साथ निबंध, नवाचार सोच तथा चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित किया गया।
65 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बेतिया | लौरिया थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने रघोपुर से दाखिल किया नामांकन
Bihar | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा के कार्यालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया।
मानव श्रृंखला बनाकर मिसाइलमैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि
अररिया | फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को बुधवार को उनकी जयंती पर विश्व विद्यार्थी दिवस कार्यक्रम के तहत श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक मिथलेश कुमार सिंह ने किया और सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया।
अमित शाह के मुलाकात के बाद उपेन्द्र कुशवाहा माने,बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया नामांकन
पटना/नई दिल्ली | बिहार के उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने बुधवार को लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।
नरगाकोठी में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित
भागलपुर | सैनिक स्कूल गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक खंड पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी चंपानगर भागलपुर में बुधवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ।
बिहार विधानसभा चुनाव : मैं विधानसभा का चुनाव नहीं लडूंगा,पार्टी को होगा नुकसान : प्रशांत किशोर
पटना | जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके राघोपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के हित में लिया गया है।