RLJP को बड़ा झटका: सूरजभान सिंह ने छोड़ा पारस का साथ, तेजस्वी की मौजूदगी में RJD में शामिल

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देकर राजद का दामन थाम लिया। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में सूरजभान ने मंगलवार रात राबड़ी आवास पहुंचकर राजद की सदस्यता ग्रहण की

सूरजभान सिंह के पार्टी छोड़ने को पशुपति पारस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वे RLJP के प्रमुख चेहरे और प्रभावशाली नेता माने जाते थे। इस्तीफे के बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से परहेज़ किया।

सूत्रों के अनुसार, अब सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें राजद का चुनाव चिन्ह (सिंबल) भी मिल गया है और वे आज ही नामांकन दाखिल करेंगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सूरजभान के राजद में शामिल होने से महागठबंधन को मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक समीकरण का लाभ मिल सकता है।

Read More News

Read More