बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश की नाराजगी के बाद राजग में सीट शेयरिंग फॉर्मूले में बदलाव संभव!
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में पेंच फंस गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए राजग में सीट बंटवारे और जनता दल (यूनाइटेड) को विधानसभा सीटों के आवंटन पर कड़ी नाराजगी जताई है।
धमदाहा में सियासी भूचाल — जदयू के मनीष मंडल का संतोष कुशवाहा पर सीधा हमला
पूर्णिया | धमदाहा की सियासत में सोमवार को बड़ा हलचल देखने को मिला जब जदयू के मीडिया प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल ने प्रेस वार्ता कर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा पर तीखा प्रहार किया। धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष शंभू जयसवाल के आवास पर हुई इस बैठक में उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार जी की वजह से ही वे विधायक और सांसद बने, लेकिन आज अपनी महत्वाकांक्षा के कारण अपने ही घर से बेगाने हो गए हैं।”
नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार: जिलाधिकारी
भागलपुर | बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत भागलपुर में 11 नवंबर को मतदान होना है। इसे लेकर भागलपुर में सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
नरपतगंज से चार बार विधायक रहे जनार्दन यादव को जन सुराज ने बनाया अपना उम्मीदवार
अररिया | जन सुराज की ओर से दूसरी लिस्ट प्रत्याशियों को सोमवार को जारी की गई। जिसमें जिले के नरपतगंज विधानसभा से उन्होंने अपना उम्मीदवार जनार्दन यादव को बनाने की घोषणा की। जनार्दन यादव नरपतगंज से चार बार भाजपा के विधायक रह चुके हैं। पार्टी में लगातार उपेक्षा से व्यथित जनार्दन यादव ने कुछ दिन पहले ही भाजपा से इस्तीफा देकर जन सुराज का दामन थामा था।
अलीनगर में सीआईएसएफ जवानों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
दरभंगा | अलीनगर, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से तैनात सीआईएसएफ जवानों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सोमवार को अलीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उर्दू विद्यालय परिसर में लगाया गया, जहां 5 अक्टूबर से सीआईएसएफ के जवान कैंप कर रहे हैं।
एग्रीकल्चर कॉलेज की छात्राओं ने कृषि गतिविधियों में लिया भाग
पूर्वी चंपारण | जिले के पीपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे ग्रामीण अनुभवात्मक प्रशिक्षण के दौरान एग्रीकल्चर काॅलेज की छात्राओं ने कई उत्कृष्ट कृषि गतिविधियों में भाग लिया।
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय को ‘वाइब्रेंट इंडिया 2025’ में मिला प्रथम पुरस्कार
पूर्वी चंपारण | महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) ने दिल्ली के दिल्ली हाट, पीतमपुरा में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित ‘वाइब्रेंट इंडिया 2025 एक्सपो’ एवं ‘पीएसई डेवलपमेंट एंड अचीवमेंट एक्सपो 2025’ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
सरकारी जमीन पर बसे लोग उजाड़े जाने के डर से पहुंचे अंचल कार्यालय
पूर्वी चंपारण | सरकारी जमीन पर बसे सैकड़ों परिवार के लोग अपने घर उजड़ने के डर से सोमवार को अपराह्न अंचल कार्यालय पहुंचे और जम कर हंगामा किया और घर नहीं हटाने को लेकर अंचलाधिकारी को एक आवेदन दिया।
सुगौली के बाढ़ पीड़ित पहुंचे अंचल कार्यालय,मांगी राहत
पूर्वी चंपारण | बीते दिनो अतिवृष्टि के बाद सिकरहना समेत कई नेपाली नदियो में आयी बाढ़ से प्रभावित सुगौली अंचल के चिलझपटी समेत कई गांव के सैकड़ों बाढ पीड़ित सोमवार को अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचलाधिकारी से राहत की मांग की।
चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ नेपाल जेल से फरार दो अपराधी गिरफ्तार
अररिया | नेपाल के झुमका जेल से फरार दो अपराधियों को जिले की बथनाहा थाना पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार गया। जबकि पुलिसिया कार्रवाई के दौरान एक अपराधी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया।जानकारी सोमवार को फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने दी।