जमुई में सांसद अरुण भारती के ‘लापता’ पोस्टर से हड़कंप, केके कॉलेज गेट पर मचा बवाल
बिहार के जमुई शहर में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब केके कॉलेज के मुख्य द्वार पर सांसद अरुण भारती के लापता होने से जुड़ा एक पोस्टर चिपका मिला।
बिहार में नए साल से पहले ठंड का कहर, घना कोहरा और कोल्ड-डे का अलर्ट, राहत के आसार कम
पटना: बिहार में चार दिन बाद निकली धूप भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला सकी। शाम ढलते ही उत्तर दिशा से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं ने पूरे राज्य को फिर अपनी गिरफ्त में ले लिया। नए साल के ठीक पहले बिहार में ठंड, घने कोहरे और कोल्ड-डे की मार और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साइंस सिटी का निरीक्षण कर जानी सुविधाएं और प्रदर्शनी
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया।
कांटी की सरकारी जमीन निजी नाम दर्ज करने पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सख्त, जीरो टॉलरेंस की चेतावनी
पटना: डिप्टी सीएम एवं राजस्व व भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि सरकार की जमीन किसी भी हाल में हड़पी नहीं जा सकती।
भारत-नेपाल सीमा पर कंबल में छुपाकर लाई जा रही शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सीतामढ़ी जिले के भारत–नेपाल सीमा से सटे भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कंबलों के अंदर छुपाकर लाई जा रही विदेशी शराब की खेप पकड़ी है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पटना में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 120 किलो गांजा बरामद
पटना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है।
गयाजी में बालू माफियाओं का तांडव, अवैध खनन रोकने पहुंचे वन अधिकारी पर जानलेवा हमला
बिहार के गयाजी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध बालू खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे एक वन अधिकारी पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने अधिकारी को डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जमुई में मालगाड़ी पटरी से उतरी, हावड़ा-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप
बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। हावड़ा-किऊल रेलखंड पर सिमुलतला स्टेशन के पास अप लाइन में सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी अचानक डीरेल होकर पलट गई।
सासाराम में रोहतास किला रोपवे ट्रायल के दौरान गिरा, उद्घाटन से पहले खड़े हुए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
बिहार के रोहतास जिले में सासाराम स्थित ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किला तक पहुंच को आसान बनाने के लिए बनाया गया रोपवे ट्रायल के दौरान अचानक धराशायी हो गया।
लालू-राबड़ी की 10 सर्कुलर रोड से विदाई तय, एक दौर के सियासी केंद्र का अंत
पटना : बिहार की राजनीति का सबसे चर्चित पता रहा 10 सर्कुलर रोड अब इतिहास बनने की ओर है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस सरकारी आवास से सामान समेटना शुरू कर दिया है।