बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: सात निश्चय 3.0 लागू, डबल रोजगार-डबल आय का लक्ष्य
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में सात निश्चय योजना 3.0 को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले के साथ राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए साझा की।
बिहार में बढ़ेगी ठंड की मार, 20 दिसंबर तक गिरता रहेगा पारा
बिहार में ठंड का असर आने वाले दिनों में और तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से 20 दिसंबर तक राज्य में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम के समय लोगों को कनकनी भरी ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि पछुआ हवाओं के चलने से ठिठुरन और बढ़ सकती है।
राज्य में खुलेंगी करीब 5 हजार नई राशन दुकानें, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत
बिहार में लगातार बढ़ रही आबादी और राशनकार्ड धारकों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने का बड़ा
अंगूठे के निशान से UPI तक, डिजिटल बनीं जीविका दीदियां
मुजफ्फरपुर में जीविका से जुड़ी महिलाएं अब डिजिटल युग के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं. जो महिलाएं कभी बैंक से पैसे निकालने के लिए अंगूठे का निशान लगाया करती थीं, आज वही महिलाएं स्मार्ट मोबाइल के जरिए UPI और मोबाइल बैंकिंग से लेन-देन कर रही हैं. जीविका की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम ने इन महिलाओं को आत्मनिर्भर और तकनीक-सक्षम बना दिया है.
तीन साल में बिहार के सभी जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज, सम्राट चौधरी का ऐलान
बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार की ओर से सभी 38 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है. उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अगले तीन सालों के भीतर बिहार के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे. उन्होंने इसे “बदलता हुआ बिहार” बताते हुए कहा कि सड़क से लेकर स्वास्थ्य तक हर क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है.
पटना-दिल्ली रूट पर नई रफ्तार, 2026 की शुरुआत में दौड़ेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत
पटना के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. पटना जंक्शन से देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस हाईटेक ट्रेन का परिचालन 2026 की शुरुआत में शुरू हो सकता है. तकनीकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अब सिर्फ पहले रन की औपचारिक मंजूरी का इंतजार है.
बिहार को बड़ी राहत: 217 रेलवे फाटकों पर बनेंगे ओवर ब्रिज, पूरी लागत उठाएगी केंद्र सरकार
बिहार में रेलवे फाटकों पर जाम और लंबा इंतजार अब जल्द ही बीते दिनों की बात बनने वाला है। राज्य भर में मुख्य सड़कों पर पड़ने वाले करीब 217 रेलवे फाटकों पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाए जाने की योजना को रेलवे मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। खास बात यह है कि इन सभी परियोजनाओं की पूरी लागत केंद्र सरकार वहन करेगी।
मुजफ्फरपुर में पारिवारिक त्रासदी: पिता ने तीन बेटियों संग की आत्महत्या, दो बेटे बचे
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। सकरा थाना क्षेत्र के रुपनपट्टी मथुरापुर पंचायत अंतर्गत नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक पिता ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसके दो मासूम बेटे किसी तरह बच गए।
बिहार में जमीन की रजिस्ट्री हो सकती है महंगी, 10 साल बाद एमवीआर बढ़ाने की तैयारी
बिहार में जमीन और फ्लैट की खरीद-बिक्री जल्द ही लोगों की जेब पर भारी पड़ सकती है। करीब 10 साल के लंबे अंतराल के बाद राज्य सरकार जमीन की रजिस्ट्री दर यानी न्यूनतम मूल्य दर (MVR) बढ़ाने की दिशा में बड़ी तैयारी कर रही है। इसको लेकर निबंधन विभाग ने सभी जिलों में गठित जिला मूल्यांकन समितियों को एमवीआर की समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
पलायन से उत्पादन तक: चकाई में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, 10 हजार को रोजगार
बिहार का चकाई इलाका, जो अब तक पलायन की समस्या के लिए जाना जाता था, अब औद्योगिक विकास की नई मिसाल बनने जा रहा है। जमुई जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत उरवा गांव में एशिया का सबसे बड़ा अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट तैयार हो चुका है, जिसका संचालन अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।