मोकामा में बनेगा तिरुपति जैसा भव्य बालाजी धाम, बिहार सरकार ने TTD को 99 साल की लीज पर दी जमीन
बिहार के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब भगवान बालाजी के दर्शन के लिए तिरुपति जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि जल्द ही मोकामा में तिरुपति जैसा दिव्य और भव्य बालाजी मंदिर परिसर विकसित किया जाएगा। गंगा किनारे बसे मोकामा में बनने वाला यह विशाल धार्मिक स्थल आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूमला तिरूपति देवस्थानम् (TTD) द्वारा तैयार किया जाएगा।
पटना में वायरल फ्लू का प्रकोप तेज: अस्पतालों में भीड़ बढ़ी, मरीजों को बुखार के बाद लगातार खांसी की शिकायत
पटना में ठंड की शुरुआत के साथ ही वायरल फ्लू तेजी से फैलने लगा है। राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी, बुखार और लगातार खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। IGMS, PMCH, NMCH और पटना AIIMS समेत कई अस्पतालों में ओपीडी लोड 25 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार का फ्लू अधिक गंभीर है, क्योंकि बुखार उतर जाने के बाद भी मरीज 7 से 10 दिनों तक खांसी से जूझते रहते हैं। विशेषज्ञ इसे इन्फ्लुएंजा A के उपप्रकार H3N2 का प्रभाव मान रहे हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है।
बिहार चुनाव परिणाम पर RJD नेता संजय यादव का आरोप: “जनता हमारे साथ थी, नतीजे साजिशन बदले गए”
झारखंड सरकार के मंत्री और आरजेडी नेता संजय प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि यह हार वास्तव में हार नहीं, बल्कि “साजिशन तैयार किया गया परिणाम” है। उन्होंने दावा किया कि जनता का जनसमर्थन आरजेडी के साथ था, लेकिन बाहरी दखल, फैलाई गई अफवाहों और योजनाबद्ध रणनीति ने चुनावी माहौल को प्रभावित किया।
इंडिगो सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से उड़ानें ठप, पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
इंडिगो एयरलाइंस पिछले तीन दिनों से ऑपरेशन और रोस्टर सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी गड़बड़ी से जूझ रही है, जिसका सीधा असर उड़ानों की नियमितता पर पड़ रहा है। शनिवार को भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। इससे पहले शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सभी 26 जोड़ी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिहार में शिक्षकों के फर्जी सर्टिफिकेट का बड़ा खुलासा, 72 हजार दस्तावेज अब भी लंबित
बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, जिनके शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र अब तक वैध साबित नहीं हो सके हैं। शिक्षा विभाग इन शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच में तेजी लाने और लंबित मामलों पर कड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।
पटना और दरभंगा से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
पटना | यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इसकी पूरी जानकारी साझा की। इन ट्रेनों के शुरू होने से दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
रक्सौल-काठमांडू रेल लाइन प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति, जमीन सर्वे पूरा, जनवरी 2026 तक डीपीआर तैयार होने की उम्मीद
बिहार में चल रहे रेल विकास कार्यों में तेजी दिखाई दे रही है। डीडीयू–झाझा तीसरी और चौथी लाइन प्रोजेक्ट के बाद अब रक्सौल से काठमांडू तक नई रेल लाइन बिछाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रक्सौल–काठमांडू रेल कॉरिडोर के लिए जमीन सर्वेक्षण का काम लगभग पूरा हो चुका है और संभावना है कि जनवरी 2026 तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली जाएगी।
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद बीजेपी शुरू करेगी समीक्षा व आभार बैठकों की श्रृंखला
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव–2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब संगठनात्मक समीक्षा और आभार प्रकट करने की व्यापक पहल शुरू करने जा रही है। पार्टी 8, 9 और 10 दिसंबर को मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, पटना और पूर्णिया में क्षेत्रवार बैठकों का आयोजन करेगी। इन बैठकों में चुनावी प्रदर्शन का विश्लेषण और आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।
पटना मरीन ड्राइव को मिलेगा भव्य नया रूप, गंगा के 11 नामों से सजेंगे आधुनिक आर्क गेट
पटना का जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी जगह तेजी से पुख्ता कर रहा है। अब इस लोकप्रिय स्थान को और भव्य व आकर्षक रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पटना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत गंगा पथ पर व्यापक स्तर पर सुंदरीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य शुरू हो चुके हैं।
तेज प्रताप यादव के घर पर 3.5 लाख का बिजली बकाया, 3 साल से भुगतान नहीं-फिर भी कनेक्शन चालू
बिहार में जहां पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर लगाकर प्रीपेड बिलिंग व्यवस्था लागू कर दी गई है, वहीं आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के निजी आवास का बिजली कनेक्शन अब भी पोस्टपेड सिस्टम पर चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि पिछले तीन वर्षों से बिल जमा नहीं होने के बावजूद उनका बिजली कनेक्शन अब तक काटा नहीं गया है। बेउर स्थित उनके निजी घर पर बिजली विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 3 लाख 56 हजार रुपये से अधिक का बकाया बकाया हो चुका है।