बिहार विधानसभा सत्र में तकनीकी गड़बड़ी के बीच राज्यपाल का संबोधन, 1 करोड़ रोजगार का ऐलान
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन एक अप्रत्याशित स्थिति दिखाई दी, जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का संबोधन तकनीकी बाधा के कारण बिना माइक के शुरू हुआ। जैसे ही सुबह 11:30 बजे उनका भाषण शुरू हुआ, माइक अचानक बंद हो गया। लगभग पांच मिनट तक आवाज न आने के बावजूद उन्होंने जोर से बोलते हुए अपना अभिभाषण जारी रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्थिति समझने की कोशिश में इधर-उधर देखते रहे। आखिरकार राज्यपाल ने मुस्कुराते हुए कहा— “मैं थोड़ा जोर से बोल देता हूं” और आगे अपना भाषण पढ़ा।
बिहार में ग्रामीण सड़कों का बड़ा बदलाव, 93% सड़कें अपग्रेड, पूर्वी चंपारण नंबर-1
बिहार में ग्रामीण इलाकों को जोड़ने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 93.35% सड़कें अब बेहतर श्रेणी में आ चुकी हैं, जबकि शेष सड़कों के उन्नयन की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है।
बिहार में पुलिस का सख्त अभियान, शराब तस्करों से मुठभेड़, कुख्यात अजय राय घायल होकर गिरफ्तार
बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। छपरा के मांझी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें कुख्यात तस्कर अजय राय गोली लगने से घायल हो गया और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
बिहार कांग्रेस में अनुशासन संकट, समीक्षा बैठक से 15 जिलाध्यक्ष गायब, हाईकमान ने भेजा नोटिस
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को सदाकत आश्रम में एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई थी। उद्देश्य था—हार के कारणों की पहचान, संगठन की कमजोरियों का आकलन और 2025 की तैयारी के लिए रणनीति तय करना। लेकिन जिस सक्रियता और एकजुटता की उम्मीद की जा रही थी, वह बैठक में नजर नहीं आई। कांग्रेस के 15 जिलाध्यक्ष बैठक में पहुंचे ही नहीं, जिससे पार्टी हाईकमान की भौहें तन गई हैं।
बिहार विधानसभा, अध्यक्ष चुनाव से शपथ समारोह तक-सदन में दिखा राजनीतिक सौहार्द और सांस्कृतिक रंग
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन राजनीति, परंपरा और उत्साह से भर उठा। सोमवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। उनके चयन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक साथ उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक छोड़ने पहुंचे—यह दृश्य राजनीतिक सौहार्द का अनोखा उदाहरण बना। सदन में भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों से माहौल और भी ऊर्जावान हो गया।
बिहार में बढ़ी कड़ाके की ठंड! पटना प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अगले 3 दिन अलर्ट
बिहार में सर्दी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से गिर रहा है। ऐसे में पटना जिला प्रशासन ने अगले दो से तीन दिनों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है और लोगों से ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
Bihar Board 2026, 100 अंकों के हिंदी पेपर में होंगे 106 सवाल, जानें पूरा एग्जाम पैटर्न
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का डेटशीट जारी कर दिया है। आगामी परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड ने तैयारी में मदद के लिए हिंदी का सैंपल पेपर भी जारी कर दिया है, जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
शादी में थिरके चिराग पासवान, अपनी ही फिल्म के गाने पर डांस का वीडियो वायरल
पटना में एक शादी समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का एक अलग ही अंदाज़ सामने आया। आयोजन में मौजूद लोगों की फरमाइश पर चिराग मंच पर पहुंचे और अपनी ही फिल्म ‘मिले न मिले हम’ के लोकप्रिय गाने ‘कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी’ पर थिरकते नजर आए। उनका यह छोटा लेकिन मजेदार डांस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Bihar Vidhansabha Session 2025: प्रेम कुमार बने नए स्पीकर, सदन में गूंजे नारे-जानें दूसरे दिन की बड़ी बातें
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके स्पीकर चुने जाने के बाद सदन में मौजूद विधायकों ने “जय श्री राम” के नारे लगाए।
Bihar Train Update, लंबी दूरी की ट्रेनों में लगेगा ATM, अब सफर में कैश की चिंता खत्म
बिहार | रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार नई पहल कर रहा है। अब यात्रियों को एक ऐसी सुविधा मिलने वाली है, जो सफर को और भी आसान बना देगी। लंबे रूट पर चलने वाली चुनिंदा ट्रेनों में ATM मशीनें लगाई जा रही हैं, ताकि कैश भूल जाने पर भी किसी तरह की परेशानी न हो।