यूरो प्रतीक सेल्स का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 11 फीसदी बढ़त के साथ सूचीबद्ध
नई दिल्ली | यूरो प्रतीक सेल्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 247 रुपये से करीब 11 फीसदी की बढ़त के साथ मंगलवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। आज कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) 2,564.20 करोड़ रुपये रहा।
जारो इंस्टीट्यूट ने आईपीओ के जरिये स्टॉक मार्केट में रखा कदम, 450 करोड़ का पब्लिक इश्यू लॉन्च
नई दिल्ली | ऑनलाइन हायर एजुकेशन और अपस्किलिंग प्लेटफॉर्म जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च लिमिटेड का 450 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। आईपीओ के तहत 170 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके साथ ही 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 31,46,067 शेयरों को ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये भी बेचा जाएगा। इस आईपीओ में 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है।
सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस का 490 करोड़ का आईपीओ खुला, 25 सितंबर कर सकते हैं आवेदन
नई दिल्ली | सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस का 490 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। आईपीओ के तहत 440 करोड़ रुपये के 1.25 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये के 14 लाख शेयरों को ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये भी बेचा जाएगा।
एसएंडपी ने जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5 फीसदी पर रखा बरकरार
नई दिल्ली | वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। एजेंसी ने इसका कारण अनुकूल मानसून के बीच मजबूत घरेलू मांग बताया है।
डॉलर की तुलना में रुपये में रिकॉर्ड गिरावट, अभी तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंची भारतीय मुद्रा
नई दिल्ली | ग्लोबल ट्रेड में अमेरिका द्वारा संरक्षणवादी रवैया अपनाये जाने और स्टॉक मार्केट में विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली किए जाने के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। दोपहर 11:30 बजे तक के कारोबार के बाद भारतीय मुद्रा 38 पैसे की कमजोरी के साथ 88.69 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती घंटे के दौरान दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। शेयर बाजार ने आज सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत की थी। सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला था, वहीं निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी।
पेस डिजिटेक लिमिटेड का आईपीओ 26 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 208-219 रुपये प्रति शेयर
नई दिल्ली | दूरसंचार समाधान प्रदाता कंपनी पेस डिजिटेक लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 26 सितंबर को खुलेगा। इसमें निवेशक 30 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 208–219 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
सप्ताह के पहले दिन ही गिरा शेयर बाजार, आईटी सेक्टर में बिकवाली से बिगड़ा मूड
आईटी सेक्टर के शेयरों की जम कर हुई बिकवाली के कारण सोमवार को घरेलू शेयर बाजार का मूड लगातार बिगड़ा रहा। आईटी सेक्टर पर पड़े दबाव का असर आज शेयर बाजार के कारोबार पर साफ-साफ नजर आया। इस दबाव के कारण सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
सर्राफा बाजार में मजबूती के नए शिखर पर पहुंचा सोना, चांदी भी ऑल टाइम हाई पर
नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। कीमत में उछाल आने के कारण सोना और चांदी दोनों चमकीली धातु अभी तक के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गई हैं। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,12,580 रुपये से लेकर 1,12,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,03,200 रुपये से लेकर 1,03,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
ट्रूअल्ट बायोएनर्जी का आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 472–496 रुपये प्रति शेयर
नई दिल्ली | जैव ईंधन बनाने वाली कंपनी ट्रूअल्ट बायोएनर्जी लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 सितंबर को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 29 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 472–496 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।