22 सितंबर से लागू होंगी नई GST दरें, सस्ते होंगे एसी, टीवी और डिशवॉशर
देशभर में 22 सितंबर से जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की संशोधित दरें लागू होने जा रही हैं। इसके चलते कुछ चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि यह राहत सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर नहीं मिलेगी।
उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
नई दिल्ली | घरेलू शेयर बाजार में पिछले सप्ताह से जारी तेजी पर सोमवार को ब्रेक लग गया। घरेलू शेयर बाजार पूरे दिन सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद कमजोरी के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद से ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही।
सीतारमण ने नीति आयोग की ओर से निर्मित फ्रंटियर टेक रिपॉजिटरी का भी शुभारंभ किया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की एक रिपोर्ट जारी की। इसके अलावा उन्होंने नीति आयोग की ओर से निर्मित फ्रंटियर टेक रिपॉजिटरी का भी शुभारंभ किया।
आयकर विभाग ने आईटीआर की समय सीमा बढ़ाने की खबरों को बताया अफवाह
नई दिल्ली | आयकर विभाग ने सोमवार को स्पष्ट किया कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। विभाग ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के विपरीत उसने आईटीआर भरने की अंतिम तारीख को आगे नहीं बढ़ाया है।
अगस्त महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री नौ फीसदी घटी: सियाम
नई दिल्ली | अगस्त महीने में कुल यात्री वाहन थोक बिक्री (डीलरों को भेजी गई) सालाना आधार पर लगभग 9 फीसदी घटकर 3,21,840 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,52,921 इकाई थी।
सीतारमण ने नीति आयोग की ओर से निर्मित फ्रंटियर टेक रिपॉजिटरी का भी शुभारंभ किया
नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की एक रिपोर्ट जारी की। इसके अलावा उन्होंने नीति आयोग की ओर से निर्मित फ्रंटियर टेक रिपॉजिटरी का भी शुभारंभ किया। उन्होंने ऐसे नियामक उपायों की आवश्यकता पर बल दिया, जो तकनीकी नवाचार, विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को जिम्मेदारी के साथ बढ़ावा दें, न कि उसे हतोत्साहित करें।
थोक महंगाई दर अगस्त में चार महीने के उच्चतम स्तर 0.52 फीसदी पर
नई दिल्ली | खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर अगस्त में बढ़कर चार महीने के उच्च्तम स्तर 0.52 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले जुलाई में यह घटकर 25 महीने के निचले स्तर -0.58 फीसदी पर आ गई थी। अगस्त में थोक महंगाई खाने-पीने की चीजें महंगी होने से बढ़ी है।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी।
अक्टूबर में शेयर बाजार 3 दिन बंद रहेगा, दिवाली की छुट्टी के दिन होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
नई दिल्ली | अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारों की वजह से तीन दिन शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के हॉली-डे कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर के महीने में 2 अक्टूबर के अलावा 21 और 22 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। इन तीनों दिन बीएसई और एनएसई में सामान्य कारोबार नहीं होगा।
इंडिगो ने अपने इंजीनियरिंग विभाग में पहले महिला तकनीशियन बैच को शामिल किया
नई दिल्ली | एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने रविवार को राष्ट्रीय इंजीनियरिंग दिवस पर 33 रखरखाव तकनीशियनों के अपने पहले महिला बैच को शामिल किया। यह पहल विमानन क्षेत्र में तकनीकी भूमिकाओं में प्रतिनिधित्व बढ़ाने और समान अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।