जीएसटी सुधार हर नागरिक के लिए एक बड़ी जीत: सीतारमण
नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि 12 फीसदी जीएसटी दर वाले 99 फीसदी सामान अब 5 फीसदी जीएसटी दर वाले दायरे में आ गए हैं।
भारत और यूरोपीय संघ जल्द ही एफटीए पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध: गोयल
नई दिल्ली | केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ जल्द ही एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं।
अब तक 6 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल: आयकर विभाग
नई दिल्ली | आयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए अब तक छह करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं। बिना जुर्माने के आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।
सोना इस हफ्ते ₹3,369 चढ़कर पहुंचा ₹1.10 लाख प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹4,838 बढ़कर ₹1.28 लाख प्रति किलो
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार पिछले शनिवार यानी 6 सितंबर को सोना 1,06,338 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब यानी 13 सितंबर को 1,09,707 रुपए पर पहुंच गया है। इसकी कीमत 3,369 रुपए बढ़ी है।
अडाणी पावर बिहार में बिजली परियोजना के लिए 3 अरब डॉलर का करेगी निवेश
अडाणी पॉवर लिमिटेड बिहार में तीन अरब डॉलर (करीब 26,482 करोड़ रुपये) के निवेश से 2,400 मेगावाट का (अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल) अत्याधुनिक बिजली संयंत्र स्थापित करेगी।
एफएसआईबी ने एसबीआई के एमडी पद के लिए रवि रंजन का चयन किया
नई दिल्ली | सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की तलाश करने वाली संस्था वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक (एमडी) पद के लिए रवि रंजन की सिफारिश की है। रंजन वर्तमान में उप-प्रबंध निदेशक हैं और वह प्रबंध निदेशक विनय एम. टोंस की जगह लेंगे।
भारत और यूरोपीय संघ ने एफटीए वार्ता के शीघ्र समापन की प्रतिबद्धता दोहराई: गोयल
नई दिल्ली | भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने चल रही मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता को शीघ्र पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पुनः दोहराई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए दोनों पक्षों के लोगों और व्यवसायों के लिए नए अवसर खोलेगा।
सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 81,900 के पार, निफ्टी में 100 अंकों की बढ़त; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में तेजी
शेयर बाजार में आज यानी 12 सितंबर को तेजी है। सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 81,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है। ये 25,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी
नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी ने एक बार फिर मजबूती का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 24 कैरेट सोना आज पहली बार उछल कर 1.11 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1.02 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत भी आज 2,100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गई है।
उत्तराखंड में पर्यटन के लिए केंद्र और एडीबी ने 126 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर
नई दिल्ली | केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में सतत और जलवायु-लचीले पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 126.4 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना उत्तराखंड के सबसे जलवायु-संवेदनशील और आर्थिक रूप से वंचित क्षेत्रों में से एक टिहरी गढ़वाल जिले को लक्षित करती है।