एचएमएसआई 350 सीसी के मॉडल के दाम 18,800 रुपये तक घटाएगी, नई कीमतें 22 सितंबर से होगीं प्रभावी
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों को देने का ऐलान किया है।
ईडी का 346 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली-एनसीआर सहित नौ ठिकानों पर छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर, तमिलनाडु और कर्नाटक में नौ ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी हरियाणा स्थित एक बिजली क्षेत्र की कंपनी और उसके प्रमोटरों द्वारा कथित तौर पर 346 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में है।
फिच ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.9 फीसदी किया
नई दिल्ली | वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। इससे पहले फिच ने 6.5 फीसदी की दर से भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ने का अनुमान जताया था।
सर्राफा बाजार में नए शिखर पर सोना, एक लाख रुपये के पार पहुंचा 22 कैरेट सोना
नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में सोना आज एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ छलांग लगाकर नए शिखर पर पहुंच गया है। आज की तेजी के कारण 22 कैरेट सोना पहली बार 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार पहुंचा है, वहीं 24 कैरेट सोना भी 1.10 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर पहुंच कर कारोबार कर रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आज 1,960 रुपये से लेकर 2,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है।
स्टॉक मार्केट में ऑप्टिवैल्यू टेक की शानदार शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
टेक कंसल्टिंग कंपनी ऑप्टिवैल्यू टेक कंसल्टिंग के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 84 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 23.33 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 103.60 रुपये के स्तर पर हुई।
जगुआर लैंड रोवर ने अपने वाहनों के दाम 30.4 लाख रुपये तक घटाये, नई कीमतें लागू
जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने मंगलवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती का लाभ ग्राहकों को देने के लिए अपने वाहनों के दाम में 4.5 लाख रुपये से 30.4 लाख रुपये तक की कटौती करने का ऐलान किया है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
बिहार के पूर्णिया से कोलकाता के लिए 15 सितंबर से नियमित उड़ान शुरू करेगी इंडिगो
बजट विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस बिहार के पूर्णिया से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 15 सितंबर से शुरू करेगी। ये उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने वाले हैं।
नई जीएसटी दरों में निर्बाध बदलाव के लिए व्यवसायों का सहयोग जरूरी: सीबीआईसी
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के प्रमुख संजय कुमार अग्रवाल ने व्यापार और उद्योग से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कर अधिकारियों की सक्रिय पहुंच की जरूरत पर जोर दिया है।
प्रल्हाद जोशी बुधवार को अत्याधुनिक ईवी परीक्षण सुविधा का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली | केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी 10 सितंबर को कोलकाता के अलीपुर क्षेत्रीय प्रयोगशाला में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) परीक्षण सुविधा का उद्घाटन करेंगे।
भारत और इजरायल ने द्विपक्षीय निवेश संधि पर किए हस्ताक्षर
नई दिल्ली | भारत और इजरायल ने सोमवार को आर्थिक सहयोग को मजबूती देने के लिए एक द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते से दोनों देशों के बीच निवेश को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।