निसान ने टॉप मॉडल की कीमत एक लाख रुपये तक घटाई, नई कीमतें 22 सितंबर से होंगी लागू
नई दिल्ली | जीएसटी में कटौती का ऐलान होने के बाद निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने अपने ग्राहकों को भी पूरा लाभ देने की घोषणा की है। कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर एसयूवी मैग्नाइट की कीमतों में 22 सितंबर से एक लाख रुपये तक की कटौती करने का एलान किया है।
आखिरी घंटे की बिकवाली से शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, ऊपरी स्तर से लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी
नई दिल्ली | घरेलू शेयर बाजार आज दिन के कारोबार में अच्छी बढ़त हासिल करने के बाद आखिरी घंटे में हुई बिकवाली के कारण ऊपरी स्तर से नीचे फिसल गया। हालांकि, आखिरी वक्त में बिकवाली का दबाव बनने के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक मामूली तेजी के साथ बंद होने में सफल रहे। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। पहले सत्र में बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहा।
ऑडी ने 7.8 लाख रुपये तक घटाये वाहनों के दाम, नई कीमतें 22 सितंबर से होगीं लागू
नई दिल्ली । जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने सोमवार को भारत में अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 2.6 लाख रुपये से लेकर 7.8 लाख रुपये तक कटौती का ऐलान किया है। नई कीमतें नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से लागू होगीं।
सर्राफा बाजार में नई ऊंचाई पर सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। आज की तेजी के कारण सोना ने आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर अपनी जगह बना ली है। बाजार में आई तेजी के कारण 24 कैरेट सोना 1.08 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है, वहीं 22 कैरेट सोना 1 लाख रुपये के स्तर के काफी करीब पहुंच गया है।
जीएसटी दर कटौती के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वाहनों की कीमत 1.56 लाख रुपये तक घटाई, नई दरें लागू
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने अपने यात्री वाहनों की कीमत 1.56 लाख रुपये तक घटा दी है। संशोधित कीमतें शनिवार को तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
अडानी पावर ने ड्रुक ग्रीन के साथ 570 मेगावाट की हाइड्रोपावर के लिए किया समझौता, 6 हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश
अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर ने लगभग 6 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 570 मेगावाट की वांगछू जलविद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए भूटान की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (डीजीपीसी) के साथ समझौता किया है।
रेनॉल्ट भी कार की कीमतों में करेगी 96,395 रुपये की कटौती, नई दरें 22 सितंबर से होंगी लागू
टाटा मोटर्स के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा और रेनॉल्ट इंडिया ने शनिवार को अपनी कारों की कीमतों में 96,395 रुपये तक की कटौती का ऐलान किया है। नई कीमतें नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से शुरू होने वाली सभी कारों की डिलीवरी पर लागू होंगी।
इंडिगो की अबू धाबी फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से ही कोच्चि लौटी
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार देर रात केरल के कोच्चि स्थित कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा। विमान में सवार सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं, जिन्हें दूसरे विमान से अबू धाबी ले जाया गया।
भारतीय कपड़ा उद्योग पर कितनी है संकट की घड़ी ? अमेरिकी टैरिफ का विकल्प हैं 40 नए बाजार
अमेरिका ने हाल ही में भारतीय कपड़ा और परिधान उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक का भारी-भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला केवल एक व्यापारिक कदम नहीं है, बल्कि वैश्विक व्यापार समीकरणों में बदलते संतुलन का भी प्रतीक है।
कमजोर शुरुआत के बाद सर्राफा बाजार में लौटी तेजी, मजबूती के नए शिखर पर पहुंचा सोना
घरेलू सर्राफा बाजार में आज कमजोर शुरुआत करने के बाद दिन के दूसरे सत्र में सोना और चांदी की कीमत एक बार फिर तेजी का रुख बन गया। कीमत में आई इस तेजी के कारण सोना आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गया है।