अडानी पावर ने ड्रुक ग्रीन के साथ 570 मेगावाट की हाइड्रोपावर के लिए किया समझौता, 6 हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर ने लगभग 6 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 570 मेगावाट की वांगछू जलविद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए भूटान की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (डीजीपीसी) के साथ समझौता किया है।

अडाणी पावर ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर के साथ 570 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी की उपस्थिति में बिजली खरीद और रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

कंपनी ने बताया कि समझौते के अनुसार अडाणी पावर और ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्प लिमिटेड (डीजीपीसी) पीकिंग रन-ऑफ-रिवर वांगछू जलविद्युत परियोजना का निर्माण बूट (निर्माण, स्वामित्व, संचालन, हस्तांतरण) मॉडल पर करेंगे। इस संबंध में बिजली खरीद समझौते और एक रियायत समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

अडाणी पावर के मुताबिक इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पहले ही तैयार हो चुकी है और निर्माण कार्य साल 2026 की पहली छमाही तक शुरू होने की उम्मीद है। इसे शिलान्यास के पांच वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वांगचू परियोजना में बिजली संयंत्र और संबंधित बुनियादी ढाँचे की स्थापना में लगभग 6,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

बिहार के बुजुर्गों को बड़ी सौगात: 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर मिलेगा राशन, पटना में बड़ी घोषणा

बिहार सरकार 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे राशन उपलब्ध कराएगी। पटना के ज्ञान भवन में...

Read More