जीएसटी सुधारों से सरकार को 3,700 करोड़ रुपये राजस्व का होगा नुकसान: एसबीआई
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपनी नवीनतम शोध रिपोर्ट में कहा है कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कमी के जरिए जीएसटी में सुधार से 3,700 करोड़ रुपये का न्यूनतम राजस्व नुकसान होगा।
स्टॉक मार्केट में स्नेहा ऑर्गेनिक्स की फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
सॉल्वेंट रिकवर करने का काम करने वाली कंपनी स्नेहा ऑर्गेनिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में फ्लैट एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 122 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
सरकार 24 रुपये किलो बेचेगी प्याज, जोशी ने मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली | केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को यहां एनसीसीएफ, नैफेड और केंद्रीय भंडार की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर 24 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की खुदरा बिक्री का शुभारंभ किया।
सर्राफा बाजार में 1.07 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी की कीमत में मामूली गिरावट
नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का दौर आज भी जारी है। सोने की कीमत में आज 700 रुपये से लेकर 770 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। हालांकि चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट आई है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 1,06,860 रुपये से लेकर 1,07,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती घंटे में शेयर बाजार में मजबूती के साथ कारोबार, जीएसटी सुधारों के कारण बाजार में उत्साह
नई दिल्ली | जीएसटी सिस्टम में किए गए सुधार का असर आज घरेलू शेयर बाजार में साफ-साफ नजर आ रहा है। जीएसटी स्लैब को कम करने और कई चीजों पर जीएसटी दरों में कटौती करने से बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत भी जोरदार तेजी के साथ हुई थी।
जीएसटी दरों में बढ़ोतरी से कोल्ड ड्रिंक हो जाएगा महंगा, नई दरें 22 सितंबर से होंगी लागू
नई दिल्ली | जीएसटी परिषद ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में व्यापक बदलाव को मंजूरी दे दी। इस बदलाव से कोका-कोला एवं पेप्सी जैसे लोकप्रिय शीतल पेय और अन्य गैर-अल्कोहल पेय पदार्थ अब महंगे हो जाएंगे। जीएसटी परिषद ने कार्बोनेटेड पेय पदार्थों पर जीएसटी की दर को 28 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी करने को अपनी मंजूरी दी है। नई दरें 22 सितंबर, यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी।
जीएसटी दर में बदलाव से छोटी कार, 350 सीसी तक की बाइक होंगी सस्ती
नई दिल्ली | जीएसटी परिषद ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में व्यापक बदलाव को अपनी मंजूरी दे दी। इसके तहत जीएसटी में पांच और 18 प्रतिशत की दो-स्तरीय कर संरचना को मंजूरी दी गई है। जीएसटी दरों में व्यापक बदलाव से छोटी कारें और मोटरसाइकिल सस्ती होंगी। नई दरें 22 सितंबर, यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी।
बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गोवा में ईडी के छापे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामलों की जांच के सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गोवा में छापेमारी की।
अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार अर्थव्यवस्था को खुला और पारदर्शी बनाएंगे: वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार ‘पूरी तरह’ अर्थव्यवस्था को खुला और पारदर्शी बनाएंगे। इससे अनुपालन का बोझ और कम होगा और छोटे व्यवसायों को लाभ होगा।
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे सोना और चांदी
घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं ने आज सर्राफा बाजार में तेजी का नया रिकॉर्ड बना दिया है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 1,0,090 रुपये से लेकर 1,06,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।