बिकवाली के दबाव में फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद
घरेलू शेयर बाजार आज एक बार फिर बिकवाली के दबाव का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई।
भारत और ब्रिटेन अगले हफ्ते व्यापार समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर
भारत और ब्रिटेन अगले हफ्ते मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस बहुप्रतीक्षित समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है।
केंद्र ने एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ाया
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल बढ़ाकर जुलाई, 2026 तक कर दिया गया है।
स्टॉक मार्केट में स्मार्टवर्क्स की मजबूत एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
कंपनियों को उनकी जरूरत के हिसाब से वर्कस्पेस मुहैया कराने वाली कंपनी स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसज के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 407 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
संसद के मानसून सत्र में 8 नए बिल लाने की तैयारी में सरकार
संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा, जो 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 21 बैठकें होंगी। सरकार इस सत्र में आठ नए विधयेक लाने की तैयारी में है। सरकार इस सत्र में आयकर विधयेक 2025 भी पारित कराने का प्रयास करेगी।
स्टेट बैंक बॉन्ड के जरिए 20 हजार करोड़ रुपये जुटाएगा, बोर्ड ने दी मंजूरी
देश एवं सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) चालू वित्त वर्ष 2025-26 में घरेलू निवेशकों को बॉन्ड जारी कर 20 हजार करोड़ रुपये तक जुटाएगा। एसबीआई बोर्ड ने बॉन्ड जारी करने की योजना को मंजूरी दे दी है।
स्टॉक मार्केट में फीकी एंट्री से एस्टन फार्मा ने किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
फार्मा प्रोडक्ट्स बनाकर दुनिया के कई देशों में उनका निर्यात करने वाली कंपनी एस्टन फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 123 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी तेजी आई, लेकिन कुछ ही मिनट बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया।
इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा ने उड़ानों में देरी के कारण यात्रा परामर्श जारी किया
मुंबई में भारी बारिश के कारण इंडिगो, स्पाइसजेट और आकासा एयर ने कई उड़ानों में अस्थायी व्यवधान के कारण यात्रा परामर्श जारी किया है। मुंबई में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग (आईएमडी) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
भारत में टेस्ला का पहला शोरूम खुला: अमेरिका से ₹28 लाख महंगी कार, जानिए बुकिंग, कीमत और सर्विस डिटेल्स
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का पहला शोरूम आज यानी, 15 जुलाई को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुल गया है। अभी केवल मॉडल Y कार भारत में बेची जाएगी। इसकी कीमत 60 लाख रुपए से शुरू है।