केंद्र ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर जीएसटी शिकायत निवारण की सुविधा शुरू की
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) पर एक समर्पित जीएसटी शिकायत श्रेणी शुरू की है, ताकि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 2.0 सुधारों से संबंधित प्रश्नों और शिकायतों का समाधान किया जा सके।
फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग फेस्टिवल 23 सितंबर से, आईफोन-17 होगा मिनटों मे डिलीवर
नई दिल्ली | भारत समेत दुनिया के कई देशों में ऐप्पल का आईफोन-17 शुक्रवार को लॉन्च हो गया है। देश की ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट कंपनी की 23 सितंबर से शुरू हो रहे शॉपिंग फेस्टिवल में भी इस सीरिज के फोन उपलब्ध होंगे। कंपनी का दावा है कि आईफोन-17 महज 10 मिनट में आपके घर पर डिलीवर होगा।
ऑयल इंडिया और एचसीएल ने खनिजों के अन्वेषण और विकास के लिए किया समझौता
नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ऑयल इंडिया लिमिटेड और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता तांबा सहित महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के अन्वेषण एवं विकास में सहयोग करेगा।
सुजुकी ने मोटरसाइकिल के दाम 18 हजार रुपये तक घटाए, नई दरें 22 सितंबर से होंगी प्रभावी
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने जीएसटी 2.0 सुधारों का पूरा लाभ ग्राहकों को देने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 18,024 रुपये तक की कटौती की है। ये नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।
ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 24 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 194-204 रुपये प्रति शेयर
मुंबई | ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 सितंबर को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 26 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 194–204 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़
नई दिल्ली | भारत में ऐप्पल के आईफोन के दीवानों की कमी नहीं है। देशभर में आईफोन-17 सीरीज की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो गई है। ऐप्पल के लेटेस्ट स्मार्टफोन आईफोन-17, आईफोन-17 प्रो, आईफोन-17 प्रो मैक्स और नए आईफोन एयर की लोगों में गजब डिमांड है।
स्टॉक मार्केट में एलटी एलीवेटर की जोरदार लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
नई दिल्ली | एलिवेटर प्रोडक्शन, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस का काम करने वाली कंपनी एलटी एलीवेटर के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार शुरुआत करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 78 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 74.49 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 136.10 रुपये के स्तर पर हुई।
शेयर बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,11,330 रुपये से लेकर 1,11,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने का असर आज घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार पर भी नजर आ रहा है। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है।
विद्युत वितरण उपक्रमों की व्यवहार्यता से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए मंत्रिसमूह की हुई बैठक
नई दिल्ली | केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में विद्युत वितरण उपक्रमों की व्यवहार्यता से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए गठित मंत्रिसमूह के साथ 5वीं बैठक की अध्यक्षता की।