सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन, स्टॉक मार्केट में कारोबार पर लगी रोक
मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट और इससे जुड़ी एंटिटीज के भारतीय शेयर बाजार में एंट्री करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सेबी के अंतरिम आदेश में कहा गया है कि वो जेन स्ट्रीट से 48.4 अरब रुपये यानी लगभग 570 मिलियन डॉलर की राशि जब्त करेगा।
सेल ने वैश्विक उपस्थिति को मजबूत बनाने के लिए दुबई में खोला प्रतिनिधि कार्यालय
देश एवं सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनियों में से एक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने के लिए दुबई में अपना पहला प्रतिनिधि कार्यालय खोला है। सेल का मध्य पूर्व में पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय इसकी वैश्विक विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
दो दिन की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 550 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है।
लगातार दूसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में भी लगातार ऊपर-नीचे होने लगी।
सपाट लिस्टिंग के बाद मूविंग मीडिया पर लगा अपर सर्किट, फायदे में रहे आईपीओ निवेशक
बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों के लिए काम करने वाली कंपनी मूविंग मीडिया इंटरटेनमेंट के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में सपाट स्तर पर लिस्टिंग हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कुछ देर में ही कंपनी के शेयर अपर सर्किट लेवल तक पहुंच गए।
शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा।
स्टेट बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशन को दिया झटका, ऋण खाता फ्राड घोषित
सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने कंपनी के ऋण खाते को ‘धोखाधड़ी’ के रूप में वर्गीकृत करने के साथ ही पूर्व निदेशक अनिल अंबानी का नाम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को रिपोर्ट करने का फैसला भी किया है।
जीएसटी स्लैब 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने की तैयारी में सरकार
इस साल की शुरुआत में आयकर रियायतों की एक श्रृंखला के बाद केंद्र सरकार अब वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) में कटौती कर मध्य और निम्न-आय वाले घरों में राहत देने की तैयारी कर रही है। सरकार आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी तक कम कर सकती है।
क्रिजैक लिमिटेड का आईपीओ खुला, निवेशक 4 जुलाई तक कर सकेंगे निवेश
क्रिजैक लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) निवेशकों के लिए बुधवार को खुल गया। निवेशक इस इश्यू के लिए 4 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 233-245 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
ईडी का 900 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी मामले में दिल्ली के 5 ठिकानों पर छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को 900 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली में पांच ठिकानों पर छापेमारी की है।