एचडीबी फाइनेंशियल के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स, 25 जून को होगी लॉन्चिंग
नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) एचडीबी फाइनेंशियल के आने वाले आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का एलान कर दिया गया है। 25 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले कंपनी के 12,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 700 रुपये से लेकर 740 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है।
सोना और चांदी की कीमत में मामूली तेजी
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमत में मामूली तेजी नजर आ रही है। भाव में तेजी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,090 रुपये से लेकर 1,01,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
एटेन पेपर्स की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, लिस्टिंग के बाद सीधे लोअर सर्किट पर पहुँचा शेयर
पैकेजिंग इंडस्ट्री के लिए काम करने वाली कंपनी एटेन पेपर्स एंड फोम लिमिटेड के शेयरों की फीकी लिस्टिंग ने आज इसके आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। कंपनी के शेयरों की पहले तो डिस्काउंट लिस्टिंग हुई, उसके तुरंत बाद बिकवाली के दबाव के कारण इन पर लोअर सर्किट लग गया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 96 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
सीबीआईसी ने जीएसटी के 8 वर्ष पूरा होने पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फिटनेस और जीएसटी जागरूकता पहल ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया। कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों से जुड़ने और जीएसटी के बारे में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए समर्पित जीएसटी हेल्प डेस्क स्थापित की गई थी।
पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी ने 450 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए डीआरएचपी दाखिल किया
पुणे स्थित पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है। कंपनी का लक्ष्य इस आईपीओ के माध्यम से 450 करोड़ रुपये जुटाना है।
सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी में मामूली तेजी
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के कीमत में आज लगातार तीसरे दिन मामूली गिरावट दर्ज की गई है। भाव में कमजोरी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,360 रुपये से लेकर 1,00,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
पीयूष गोयल व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक यूके दौरे पर
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 18 से 19 जून तक यूनाइटेड किंगडम की उच्चस्तरीय आधिकारिक दौरे पर हैं। गोयल इस दौरान ब्रिटेन और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के क्रियान्वयन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
शुरुआती तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।
कोयला मंत्रालय ने अब तक 200 कोयला ब्लॉक किए आवंटित, खनन क्षेत्र में बढ़ेगी रफ्तार
कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने अब तक कुल 200 कोयला ब्लॉक आवंटित किए हैं, जो भारत के कोयला क्षेत्र में क्रांति लाने और राष्ट्रीय ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जैनिक पावर ने कमजोर लिस्टिंग से किया निराश, अपर सर्किट के बावजूद घाटे में आईपीओ निवेशक
एल्यूमिनियम वायर और पावर केबल्स बनाने वाली कंपनी जैनिक पावर एंड केबल्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में गिरावट के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को जोरदार झटका दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 110 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।