शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन आई सोने की कीमत में गिरावट, चांदी में तेजी जारी
घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये से लेकर 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 29वीं एफएसडीसी बैठक की अध्यक्षता की
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मुंबई में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 29वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी शामिल हुए।
मुदा घोटाला मामले में ईडी ने बेंगलुरु में 100 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कीं
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) यानी मुदा घोटाला से जुड़े मामले में बेंगलुरु में 92 भूखंडों को अस्थायी रूप से जब्त किया है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है।
लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये से लेकर 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
पेटीएम ने लॉन्च की पर्सनलाइज्ड यूपीआई आईडी सुविधा, ऐसे करें इस्तेमाल
ऑनलाइन भुगतान और वित्तीय सेवा वितरण कंपनी पेटीएम ने सोमवार को व्यक्तिगत यूपीआई आईडी लॉन्च किया है।ये सुविधा भुगतान गोपनीयता को बढ़ाएगी और मोबाइल नंबर के खुलासे को रोकेगी। पेटीएम की इस नई सर्विस के तहत अब उपभोक्ता अपनी पर्सनलाइज्ड यूपीआई आईडी बना सकते हैं।
पीयूष गोयल 9 से 13 जून तक स्विट्जरलैंड और स्वीडन की यात्रा पर
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 9 से 13 जून तक स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक दौरे पर हैं। वाणिज्य मंत्री की इस यात्रा का मकसद आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए साथ-साथ रणनीतिक ट्रेड और विनिवेश संबंधों को आगे बढ़ाना है।
स्टेट बैंक ने सरकार को दिया 8076.84 करोड़ रुपये का लाभांश
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सोमवार को 8,076.84 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक सौंपा। इस अवसर पर वित्त सचिव अजय सेठ और वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) सचिव एम. नागराजू भी मौजूद रहे।
शेयर बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,960 रुपये से लेकर 98,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
भारत ने 11 वर्षों में 27 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी रेखा से बाहर निकाला: विश्व बैंक
विश्व बैंक की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अत्यधिक गरीबी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत में 11 साल में 269 मिलियन (करीब 27 करोड़) लोग अत्यधिक गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।
पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दर 0.50 फीसदी घटाया, नई दरें 9 जून से प्रभावी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के नीतिगत ब्याज दरों रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ब्याज दरों में 50 आधार अंकों यानी 0.50 फीसदी तक की कटौती करने का ऐलान किया है।