रक्षा बंधन के पहले सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 750 रुपये से 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज 2,200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है।
रेपो रेट में इसबार बदलाव नहीं, लगातार तीन बार कटौती के बाद 5.50 फीसदी पर बरकरार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को प्रमुख नीतिगत दरों की घोषणा की। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिनों की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुंबई में आज बताया कि इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है।
स्टॉक मार्केट में आदित्य इंफोटेक की धांसू एंट्री, निवेशकों को 50 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा
आदित्य इंफोटेक के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 675 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी एंट्री 1,018 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 1,015 रुपये के स्तर पर हुई।
स्टॉक मार्केट में केटेक्स फैब्रिक्स की कमजोर लिस्टिंग, अपर सर्किट के बावजूद घाटे में आईपीओ निवेशक
हाई क्वालिटी के टेक्सटाइल बनाने वाली कंपनी केटेक्स फैब्रिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 180 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
पांच वर्षों में 7.08 लाख करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई : पंकज चौधरी
केंद्रीय जीएसटी के क्षेत्रीय अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2024-25 तक पिछले पांच वर्षों में लगभग 7.08 लाख करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया है, जिसमें लगभग 1.79 लाख करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की धोखाधड़ी भी शामिल है।
स्टॉक मार्केट में उमिया मोबाइल की फीकी शुुरुआत, मामूली मुनाफे में आईपीओ निवेशक
मोबाइल फोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में कारोबार करने वाली कंपनी उमिया मोबाइल लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 66 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में भी मामूली कमजोरी
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट का रुख बना रहा। सोना आज 1,450 रुपये से 1,590 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता होकर एक बार फिर एक लाख रुपये के स्तर से नीचे आ गया है। हालांकि चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली कमजोरी ही दर्ज की गई है।
ईडी ने केरल के एक धर्मार्थ संगठन पर एफसीआरए उल्लंघन का मामला दर्ज
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के कासरगोड स्थित एक चैरिटेबल ट्रस्ट पर विदेशी मुद्रा अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इस ट्रस्ट पर एफसीआरए का उल्लंघन कर विदेश से 220 करोड़ रुपये प्राप्त करने का आरोप है।
शांति गोल्ड की स्टॉक मार्केट में प्रीमियम लिस्टिंग, फायदे में आईपीओ निवेशक
रत्नाभूषण का काम करने वाली कंपनी शांति गोल्ड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 199 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 229.10 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 227.55 रुपये के स्तर पर हुई।
स्टॉक मार्केट में श्री रेफ्रिजरेशंस की जोरदार एंट्री, 40 प्रतिशत मुनाफे में आईपीओ निवेशक
एचवीएसी सिस्टम्स बनाने वाली कंपनी श्री रेफ्रिजेरेशंस के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 125 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 35.88 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 169.85 रुपये के स्तर पर हुई।