मुकेश अंबानी ने आईसीटी को दान में दिए 151 करोड़ रुपये, यहीं से किया है स्नातक
देश के दिग्गज उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने मुंबई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईसीटी) को बिना शर्त 151 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। 1970 के दशक में उन्होंने यहीं से स्नातक की उपाधि हासिल की थी।
आरबीआई ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए उठाए कई अहम कदम, सीआरआर में कटौती का ऐलान
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को घरेलू अर्थव्यवस्था को गति देने के मकसद से नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को 0.50 फीसदी घटाकर 5.5 फीसदी कर दिया है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने तीन दिवसीय द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश करते हुए बैंकों में नकदी बढ़ाने को सीआरआर में कटौती करने का ऐलान किया।
सर्राफा बाजार में तेजीः 1 लाख के करीब पहुंच सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज मजबूती नजर आ रही है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के काफी करीब पहुंच गया है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 99,610 रुपये से लेकर 99,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
आरबीआई ने 2025-26 के लिए महंगाई दर का अनुमान घटाकर 3.7 फीसदी किया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने महंगाई दर के अनुमान को मौजूदा 4.0 फीसदी से घटाकर 3.7 फीसदी कर दिया है। रिजर्व बैंक ने उम्मीद जतायी है कि जिंसों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी के साथ मुख्य मुद्रास्फीति नरम बनी रहेगी।
आरबीआई के फैसले से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 612.20 अंकों की बढ़त
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति के नतीजों के एलान के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एकसचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 612.20 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 82,054.24 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
आरबीआई ने नीतिगत ब्याज दर को 0.50 फीसदी घटाकर 5.50 फीसदी किया
महंगाई दर में नरमी के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नीतिगत ब्याज दर (रेपो रेट) को 0.50 फीसदी घटाकर 5.50 फीसदी कर दिया है। रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज द्वैमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद यह एलान मुंबई में किया।
वनप्लस 13s भारत में लॉन्च, कीमत ₹54,999:50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर
वनप्लस ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 13s लॉन्च कर दिया है। यह वनप्लस का अब तक का सबसे छोटा फोन है। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपए रखी गई है।
अब आम यात्रियों को तत्काल टिकट आसानी से मिलेगा:पहले 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग
अगर आप भी ट्रेन के तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं और हर बार “No Ticket Available” दिखाता है, तो अब तत्काल टिकट बुक करने की समस्या कम होने वाली है। रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव करने जा रही है।
सुदर्शन वेणु टीवीएस मोटर के अध्यक्ष नियुक्त, 25 अगस्त को संभालेंगे कार्यभार
ऑटोमोटिव कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने सुदर्शन वेणु को कंपनी का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। वह 25 अगस्त से अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अपना पदभार संभालेंगे।
पीयूष गोयल ने मिलान में इतालवी व्यापार जगत के नेताओं से मुलाकात की
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को इटली के उप-प्रधानमंत्री के साथ सह-अध्यक्षता बैठक से पहले कई इतालवी सीईओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि वे निरंतर विकास के लिए भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का किस तरह से सर्वोत्तम लाभ उठा सकते हैं।