सुदर्शन वेणु टीवीएस मोटर के अध्यक्ष नियुक्त, 25 अगस्‍त को संभालेंगे कार्यभार

News Saga Desk

नई दिल्ली। ऑटोमोटिव कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने सुदर्शन वेणु को कंपनी का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। वह 25 अगस्त से अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अपना पदभार संभालेंगे।

टीवीएस मोटर कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में बताया क‍ि निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से सुदर्शन वेणु को कंपनी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। निदेशक सुदर्शन वेणु 25 अगस्त से कार्यभार संभालेंगे। टीवीएस बोर्ड का यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब वर्तमान चेयरमैन राल्फ स्पेथ ने पुनर्नियुक्ति लेने से इनकार कर दिया है। वे 22 अगस्त को कंपनी की एजीएम के बाद पद छोड़ देंगे।

सुदर्शन वेणु ने नियुक्ति के बाद कहा, “वर्तमान अध्यक्ष सर राल्फ स्पेथ कंपनी को वैश्विक स्तर पर और अधिक विकसित करने के लिए मार्गदर्शन देने में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्पेथ से निरंतर मार्गदर्शन की उम्मीद करते हैं।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More