स्टॉक मार्केट में एक्रेशन फार्मा की कमजोर एंट्री से निराशा, लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट के बावजूद घाटे में निवेशक
हेल्थकेयर प्रोडक्ट और दवाइयां बनाने वाली कंपनी एक्रेशन फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। हालांकि कमजोर लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कंपनी के शेयर अपर सर्किट तक पहुंच गए।
भारत-अमेरिका ने व्यापार समझौते के पहले चरण को शीघ्र पूरा करने पर चर्चा की
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत का दौर जारी है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को वॉशिंगटन में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लुटनिक के साथ दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण पर बातचीत में तेजी लाने के लिए चर्चा की।
इंटेग्रिटी इंफ्राबिल्ड डेवलपर्स की स्टॉक मार्केट में फीकी एंट्री, मामूली मुनाफे में निवेशक
बिल्डिंग्स, सड़क और पुल बनाने वाली कंपनी इंटेग्रिटी इंफ्राबिल्ड डेवलपर्स लिमिटेड की फीकी एंट्री ने आज कंपनी के आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 100 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
डीपीआईआईटी ने जलवायु-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए जीईएपीपी से किया समझौता
द्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने देश के स्वच्छ ऊर्जा और विनिर्माण क्षेत्रों में नवाचार, स्थिरता और उद्यमशीलता में तेजी लाने के लिए ग्लोबल एनर्जी अलायंस फॉर पीपल एंड प्लैनेट (जीईएपीपी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठों के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम पूरा किया
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) और डायरेक्टरेट जनरल रीसेटलमेंट (डीजीआर) नेे वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ स्वतंत्र निदेशक के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र बलों के 30 उच्च-श्रेणी के अधिकारी शामिल हुए।
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट करेगा जारी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज में 20 रुपये मूल्यवर्ग के नए बैंक नोट जारी करेगा। इन नोटों पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। आरबीआई ने शनिवार को जारी बयान में बताया है कि महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 20 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी किए जाएंगे, जिन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।
इस्पात मंत्रालय ने अपने कार्यों में दक्षता बढ़ाने के लिए नई वेबसाइट शुरू की
केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को इस्पात मंत्रालय की नई वेबसाइट लॉन्च की। नई वेबसाइट को मंत्रालय के संचालन में पारदर्शिता, पहुंच और दक्षता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नई वेबसाइट में एक आधुनिक और उपयोगकर्ताओं के अनुकूल इंटरफ़ेस है
एअर इंडिया ने इंडिगो-टर्किश एयरलाइंस डील का किया विरोध
एअर इंडिया ने सरकार से इंडिगो की टर्किश एयरलाइंस के साथ विमान लीजिंग डील पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। रॉयटर्स के अनुसार एअर इंडिया ने कहा है कि यह डील राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इससे भारतीय एविएशन कंपनियों को नुकसान पहुंचा सकता है।
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान का पहला विदेशी परिसर दुबई में खुला, गोयल ने आईआईएफटी को बधाई दी
भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) ने अपना पहला विदेशी परिसर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में खोला है। ये परिसर एक्सपो सिटी में इंडिया पैवेलियन में स्थित है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आईआईएफटी को बधाई दी है।
चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
लगातार चार दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। आज के कारोबार में सोना 1,100 रुपये से लेकर 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।