स्टेट बैंक बॉन्ड के जरिए 20 हजार करोड़ रुपये जुटाएगा, बोर्ड ने दी मंजूरी
देश एवं सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) चालू वित्त वर्ष 2025-26 में घरेलू निवेशकों को बॉन्ड जारी कर 20 हजार करोड़ रुपये तक जुटाएगा। एसबीआई बोर्ड ने बॉन्ड जारी करने की योजना को मंजूरी दे दी है।
स्टॉक मार्केट में फीकी एंट्री से एस्टन फार्मा ने किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
फार्मा प्रोडक्ट्स बनाकर दुनिया के कई देशों में उनका निर्यात करने वाली कंपनी एस्टन फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 123 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी तेजी आई, लेकिन कुछ ही मिनट बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया।
इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा ने उड़ानों में देरी के कारण यात्रा परामर्श जारी किया
मुंबई में भारी बारिश के कारण इंडिगो, स्पाइसजेट और आकासा एयर ने कई उड़ानों में अस्थायी व्यवधान के कारण यात्रा परामर्श जारी किया है। मुंबई में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग (आईएमडी) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
भारत में टेस्ला का पहला शोरूम खुला: अमेरिका से ₹28 लाख महंगी कार, जानिए बुकिंग, कीमत और सर्विस डिटेल्स
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का पहला शोरूम आज यानी, 15 जुलाई को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुल गया है। अभी केवल मॉडल Y कार भारत में बेची जाएगी। इसकी कीमत 60 लाख रुपए से शुरू है।
सर्राफा बाजार में नई ऊंचाई पर चांदी, सोने की घटी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली गिरावट नजर आ रही है। वहीं चांदी ने आज जोरदार छलांग लगा कर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है है।
स्टॉक मार्केट में ग्लेन इंडस्ट्रीज की जोरदार एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
स्ट्रॉ और फूड कंटेनर बनाने वाली कंपनी ग्लेन इंडस्ट्रीज के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 97 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 61.86 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 157 रुपये के स्तर पर हुई।
थोक महंगाई दर जून में घटकर 20 माह के निचले स्तर -0.13 फीसदी पर रही
खाद्य वस्तुओं एवं ईंधन की कीमतों में गिरावट के साथ-साथ विनिर्मित उत्पादों की लागत में कमी आने से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर जून महीने में घटकर -0.13 फीसदी रही है, जो इसका 20 महीने का निचला स्तर है।
स्टॉक मार्केट में ट्रैवल फूड सर्विसेज की प्रीमियम एंट्री, लिस्टिंग के बाद शेयरों में गिरावट
एयरपोर्ट्स और हाईवे पर ट्रैवल क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स चलाने वाली कंपनी ट्रैवल फूड सर्विसेज के शेयरों ने आज मामूली प्रीमियम के साथ स्टॉक मार्केट में एंट्री की। लिस्टिंग के बाद बिकवाली का दबाव भी बना, जिसकी वजह से इन शेयरों में गिरावट आ गई।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की