पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक का बाजार पर नहीं दिखा असर: सेंसेक्स 106 अंक चढ़कर 80,747 पर बंद, निफ्टी भी चढ़ा
पाकिस्तान और PoK के भीतर देर रात की गई एयर स्ट्राइक का असर शेयर बाजार पर नहीं दिखा। बुधवार, 7 मई को सेंसेक्स 106 अंक चढ़कर 80,747 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 35 अंक की तेजी रही। ये 24,414 के स्तर पर बंद हुआ।
राष्ट्रीय कर सम्मेलन में सरल कर कानूनों की मांग, आयकर विधेयक 2025 पर हुई चर्चा
पुणे में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कर सम्मेलन में विशेषज्ञों ने कर कानूनों को सरल और आम जनता के लिए सुगम बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (एआईएफटीपी) समेत कई कर (टैक्स) संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
2,730 रुपये तक महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में मामूली गिरावट
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजारों में सोना आज 2,500 रुपये से लेकर 2,730 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
सोने के भाव में तेजी, चांदी की घटी चमक
पिछले कुछ दिन से लगातार गिरावट का सामना करने के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजारों में सोना आज 200 रुपये से लेकर 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ने रचा इतिहास, अप्रैल में देश का सबसे तेज़ी से बढ़ता बंदरगाह बना
श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी), कोलकाता ने अप्रैल 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देश का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला प्रमुख बंदरगाह बनने का गौरव हासिल किया है।
आर्ईजीएल ने ग्राहकों को दिया झटका, सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) को एक बार फिर महंगा कर दिया है। कंपनी ने आज सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम एक रुपये की बढ़ोतरी कर दी।
पिछले 10 साल के प्रदर्शन के आधार पर मई में शेयर बाजार में मजबूती की उम्मीद
घरेलू शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में बनी अनिश्चितता की स्थिति, अमेरिका में मंदी की आशंका और दुनिया के कई हिस्सों में जारी जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण दुनिया के ज्यादातर स्टॉक मार्केट प्रभावित हुए हैं।
सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी हल्की गिरावट – जानिए क्या रहे आज के ताज़ा रेट
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 26 अप्रैल को सोना 95,631 रुपए पर था, जो अब (3 मई) को 93,954 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
नीति आयोग की रिपोर्टः एमएसएमई क्षेत्र में बड़ी संख्या में कर्मचारी औपचारिक तकनीकी प्रशिक्षण से वंचित
नीति आयोग के अनुसार एमएसएमई क्षेत्र में कौशल की भारी कमी है। बड़ी संख्या में कर्मचारी औपचारिक तकनीकी प्रशिक्षण से वंचित हैं, जिससे उत्पादकता और विस्तार की संभावनाओं पर असर पड़ता है। साथ ही कहा है कि 2020 से 2024 के बीच एमएसएमई की औपचारिक क्रेडिट तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
जल्द ही भारत में खुलेगा यूनिवर्सल स्टूडियोज़ का मनोरंजन पार्क
दुनिया के सबसे आइकॉनिक एंटरटेनमेंट ब्रांड्स में से एक यूनिवर्सल स्टूडियो अपना एंटरटेनमेंट एंपायर जल्द ही भारत ला सकता है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल थीम पार्क ऑपरेटर भारती रियल एस्टेट के साथ भारत में अपना पहला इनडोर एम्यूजमेंट पार्क स्थापित करने के लिए बातचीत कर रहा है।