आर्ईजीएल ने ग्राहकों को दिया झटका, सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी

News Saga Desk

नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) को एक बार फिर महंगा कर दिया है। कंपनी ने आज सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम एक रुपये की बढ़ोतरी कर दी। कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में 1 किलोग्राम सीएनजी की कीमत 77.09 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 76.09 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

आईजीएल की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद दिल्ली के अलावा नोएडा में सीएनजी 85.70 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रहा है‌। इसी तरह गाजियाबाद में भी सीएनजी की कीमत 85.70 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके अलावा गुरुग्राम में सीएनजी 83.12 रुपये प्रति किलोग्राम, कानपुर में 89.92 रुपये प्रति किलोग्राम और मेरठ में 87.08 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रहा है।

उल्लेखनीय की दिल्ली के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सीएनजी की मार्केटिंग का काम इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के पास है। आईजीएल द्वारा की जाने वाली सीएनजी की बिक्री में दिल्ली की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। आईजीएल की कुल बिक्री में 70 प्रतिशत सीएनजी दिल्ली में बिकती है, जबकि शेष 30 प्रतिशत सीएनजी यूपी या हरियाणा के अलग-अलग शहरों में बिकती है।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More