धनबाद: पैसों के विवाद में गोली चलने से कबाड़ व्यवसायी घायल, अस्पताल में भर्ती
धनबाद से अपराध का एक मामला सामने आया है, जहां धनसार थाना क्षेत्र के रानी रोड स्थित भुदा महावीर नगर में पैसों के लेन-देन को लेकर गोली चली है। इस गोलीबारी में कबाड़ व्यवसायी 21 वर्षीय नीरज साव गंभीर रूप से घायल हो गया है।
डिज्नीलैंड मेला देखकर निकली लड़की को अगवा कर किया गया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से एक लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार को सामने आया है। लड़की अपनी सहेली के साथ डिज्नीलैंड मेला देखकर निकली थी और स्टेशन की ओर जा रही थी।
नोएडा डे केयर सेंटर में सहायिका द्वारा 15 महीने की बच्ची के साथ क्रूरता, VIDEO वायरल
उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के डे केयर सेंटर में 15 माह की बच्ची से क्रूरता का सीसीटीवी सामने आया है। आरोप एक नाबालिग सहायिका पर है। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि उसने बच्ची को बुरी तरह से पीटा। उसने बच्ची के मुंह में खिलौना ठूंस दिया।
गला रेतकर युवक की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी पंचायत के सोहड़ा गांव के समीप शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मरने वाले की पहचान मदरौनी के रहने वाले छोटू रजक (27) के तौर पर हुआ है। उनका शव इलाके के महंत बाबा स्थान के पास पड़ा हुआ था।
सहरसा में रात से लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सहरसा में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सुलिन्दाबाद वार्ड संख्या 43 का है। वहीं मृतक की पहचान मोहम्मद आशिफ उर्फ सरफराज के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाकर अपना परिवार चलाता था।
साहिबगंज में दिल दहला देने वाला कांड: व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी और दो बच्चों की की हत्या
साहिबगंज में दिल दहला देने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई।
दरभंगा में छात्र की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह से नाराज़ ससुर पर आरोप
दरभंगा जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां डीएमसीएच के बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्र की हत्या उसके ही ससुर ने कर दी। छात्र की हत्या हॉस्टल के मुख्य द्वार पर गोली मारकर कर दी गई, जिसके बाद नाराज छात्रों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीट दिया।
दंपति विवाद में हिंसा की हद: डंडे से पीटकर पत्नी की गर्दन मरोड़ी, मौके पर मौत
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां उलडंडा के बागी गांव पाचोपड़वा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पहले तो डंडे से जमकर पीटा, उसके बाद उसकी गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी। आरोपी का नाम विपन बताया जा रहा है।
आर्थिक तंगी और कलह ने ली तीन जिंदगियां: मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, पति से थी अलग
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित लटमा रोड के एक फ्लैट में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान संयुक्ता सिंह उर्फ संध्या सिंह (35), आरव सिंह (12) और आराध्या सिंह (11) के रूप में हुई है।
कुएं से युवक- युवती का शव बरामद
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव के कच्चे कुएं से रविवार रात युवक- युवती का शव बरामद हुआ। प्रेम प्रसंग में हत्या कर दोनों के शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। दोनों शव की पहचान हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लिया।