धनबाद: पैसों के विवाद में गोली चलने से कबाड़ व्यवसायी घायल, अस्पताल में भर्ती

News Saga Desk

धनबाद।  धनबाद से अपराध का एक मामला सामने आया है, जहां धनसार थाना क्षेत्र के रानी रोड स्थित भुदा महावीर नगर में पैसों के लेन-देन को लेकर गोली चली है। इस गोलीबारी में कबाड़ व्यवसायी 21 वर्षीय नीरज साव गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज SNMMCH में चल रहा है। मामला बीते मंगलवार की रात का बताया जा रहा है।  घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार नीरज साव कबाड़ का व्यवसाय करता था और कुछ दिन पहले ही उसने बरमसिया पुल के पास जुदागिर राम के कबाड़खाने में माल बेचा था। जिसके बाद काफी समय से जुदागिर के बेटे दीपक राम से उस कबाड़ के पैसे की मांग कर रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी चल रहा था। मंगलवार शाम से ही दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो रही थी, जिसके बाद यह कहासुनी गोलीबारी में बदल गई। और रात करीब 9 बजे महावीर नगर में हुई झड़प के दौरान दीपक राम ने नीरज पर फायरिंग कर दी। गोली युवक पीठ और कमर के बीच लगी और शरीर में ही फंसी रह गई।

घटना के बाद तत्काल स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस नें जांच शुर कर दी। और आरोपी की खोजबीन भी शुरू कर दी है। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने मामले को लेकर कहा कि घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More